फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Completion of two day Ramayana Conclave, CDO honored the participants

Azamgarh News: दो दिवसीय रामायण कॉन्क्लेव के समापन, प्रतिभागियों को सीडीओ ने किया सम्मानित

Sun, 25 Jun 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Completion of two day Ramayana Conclave, CDO honored the participants
राम भक्त ले चला रे राम की निशानी...। इस भक्ति गीत से हरिऔध कला केंद्र गूंज उठा। वहीं, नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो....गीत ने वातावरण भक्तिमय बना दिया। अवसर था पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में अयोध्या शोध संस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय रामायण कॉन्क्लेव के समापन का। शनिवार की देर शाम कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन

कॉन्क्लेव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों, कलाकारों को रामायण सर्किट के अध्यक्ष डॉ. राम अवतार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता एवं उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि नवनिर्मित कला भवन में पहला कार्यक्रम रामायण कॉन्क्लेव भव्य आयोजित हुआ है। जनपदवासियों को आने वाले समय में इस मंच पर विविध सांस्कृतिक गतिविधियां देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि भगवान राम जन-जन के आदर्श है। उनके आचरण का पालन कर हम जीवन में हर समस्या का निदान कर सकते है। सुर संग्राम के प्रख्यात गायक मनोहर सिंह ने समापन सत्र में की गई प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

राम भक्त ले चला रे राम की निशानी... गीत से रामायण कॉन्क्लेव समापन हुआ। कॉन्क्लेव के संयोजक लोक दायित्व पवन कुमार ने समापन सत्र में दो दिवसीय कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की और धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डॉ. दुर्गा प्रसाद अस्थाना, विनय गुप्ता, अशोक अग्रवाल, सुभाष चन्द्र सिंह, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. डीपी तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, ऋत्विक जायसवाल, शशि प्रकाश सिंह, जय सिंह, उत्कर्ष, प्रशांत, रीता सिंह व मधुबाला समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed