फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Complete polls , today leaves the parties

मतदान की तैयारी पूरी, आज रवाना होंगी पार्टियां

Thu, 26 Nov 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 26 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Complete polls , today leaves the parties
पहले चरण के मतदान को लेकर प्रशासनिक अमले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। पहले चरण में छह ब्लाकों में वोटिंग होगी। इस चरण के चुनाव में 314 केंद्र  संवेदनशील, 158 अति संवेदनशील जबकि 70 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। यहां सुरक्षा के व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन



निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण में 28 नवंबर को जिले के जहानागंज, सठियांव, पल्हनी, मुहम्मदपुर, तहबरपुर और रानी की सराय में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 496 ग्राम प्रधान पद और 6,110 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होना है। 560 मतदान केंद्र और 1666 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन



इसमें सामान्य मतदान केंद्रों की संख्या 16, संवेदनशील मतदान केंद्र 314, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र 158 और अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र 70 हैं। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियो कैमरे लगाए गए हैं। वहीं पहले चरण में छह ब्लाकों के 9 लाख 47 हजार दो सौ इक्यानवे वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें रानी की सराय के 1 लाख 47 हजार 293, तहबरपुर के 1 लाख 38 हजार 196, मुहम्मदपुर के 1 लाख 52 हजार 029, पल्हनी के 1 लाख 75 हजार 320, जहानागंज के 1 लाख 45 हजार 068 और सठियांव के 1 लाख 89 हजार 385 मतदाता शामिल हैं। सात बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक वोटिंग होगी।



कुल 7664 कार्मिकों की तैनाती की गई है। चुनाव के लिए 1666 मतदान पार्टियां बनाई गई हैं। इसमें 1666 पीठासीन अधिकारी और 4998 मतदान अधिकारी बनाए गए हैं। कुल कार्मिकों की संख्या 6664 है। वहीं 250 पार्टियों केे आरक्षित में रखा गया है। आरक्षित कार्मिकों की संख्या 1000 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed