फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Complained 13 times but still dissatisfied

Azamgarh News: 13 बार की शिकायत फिर भी असंतुष्ट

Tue, 13 Aug 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Complained 13 times but still dissatisfied
आजमगढ़। डीएम विशाल भारद्वाज द्वारा शासन के निर्देश पर प्रतिदिन कार्यालय में जन सुनवाई की जाती है। सोमवार को भी जन सुनवाई की गई। इस दौरान पवई विकास खंड के मुतकल्लीपुर गांव निवासी दिलीप कुमार मौर्य पहुंचे और शिकायती पत्र सौंपा। डीएम ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दिलीप कुमार मौर्य ने बताया कि गांव में कराए गए विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर धांधली की गई। इसकी शिकायत वह 13 बार कर चुके हैं। आज 14वीं बार वह यहां पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि चार जनवरी 2022 को पहला शिकायती पत्र दिया था। उसकी सही जांच नहीं की गई और मामले की लीपापोती की गई। फिर 21 मार्च 2022 को दूसरी बार शिकायत की। इस बार भी मामले में लीपापोती कर दी गई। इसके बाद पांच अगस्त 2022 को तीसरी बार नोटरी शपथ पत्र के साथ शिकायत की गई। इसके बाद भी मामले को रफा9दफा कर दिया गया। इसके बाद जब 22 नवंबर 2022 को फिर शिकायत की गई तो जांचकर्ता ने अधूरी जांच करके 21624 रुपये की वसूली करके छोड़ दिया। जबकि मनरेगा में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया है। रिश्तेदारों के खातों में पैसा भेजा गया है। गांव के कार्यों को जेसीबी से कराया गया है और उसका मनरेगा के तहत भुगतान कराया गया है। इस तरह से अब तक 14 बार शिकायत हो चुकी है। लेकिन, शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed