फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Compensation to the victims ' trust

पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का भरोसा

Thu, 26 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 26 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Compensation to the victims ' trust
सहायक निदेशक तरुण खन्ना
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के सहायक निदेशक तरुण खन्ना ने बुधवार को खुदादादपुर में 14 मई की रात हुई हिंसा में आगजनी के पीड़ित दलितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने घटना में हुए नुकसान के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों को मामले की जांच कराकर मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


आयोग के सहायक निदेशक सबसे पहले आगजनी पीड़ित मुसाफिर पुत्र सीताराम के घर पहुंचे। 14 मई की रात हुई हिंसक घटना में मुसाफिर के घर तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी। इस घटना में घर के कीमती सामान समेत दैनिक उपयोग की वस्तुएं जलकर राख हो गईं थी और बड़े पैमाने पर क्षति हुई थी। उन्होंने पीड़ित मुसाफिर की मां मेवाती से पूछताछ की।
विज्ञापन


मेवाती ने बताया कि आगजनी की घटना में 20 क्विंटल गेहूं, 20 क्विंटल चावल, तीन क्विंटल अरहर की दाल, एक क्विंटल मटर की दाल, चार क्विंटल सरसों समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने श्रीपति, प्यारेलाल, सीताराम, लालचंद, चंद्रेश, प्रेमचंद्र, सेवालाल, फूलचंद, जियालाल, झूरी आदि के घर जाकर भी नुकसान के बारे में पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच एसडीएम निजामाबाद अनिल कुमार सिंह से कराने के बाद मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर तरुण खन्ना के साथ एसडीएम निजामाबाद, सीओ योगेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, एसओ निजामाबाद जगदीश उपाध्याय, तहसीलदार निजामाबाद रत्नेश तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

सुरक्षा के लिए खुलेगा पुलिस बूथ:  आगजनी से पीड़ित लोगों से पूछताछ के दौरान हिंसक घटनाओं के शिकार हुए लोगों ने सुरक्षा का सवाल उठाया। उन्होंने सहायक निदेशक से कहा कि पुलिस फोर्स हटने के बाद सुरक्षा नहीं रह जाएगी जबकि इसकी जरूरत महसूस की जा रही है। पीड़ितों ने पुलिस बूथ खोलने की मांग की। निजामाबाद एसडीएम अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पिछले दिनों आए पुलिस के उच्चाधिकारियों ने इस विषय पर विचार किया था। पुलिस बूथ की स्थापना के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। पुलिस बूथ बनने के बाद ही फोर्स हटाई जाएगी।


खुदादादपुर की घटना से महंत को कराया अवगत: निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर गांव और आसपास के गांवों में हुई घटना को लेकर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानंद राय मंगलवार को गोरखपुर सांसद महंत आदित्यनाथ से मिले। उन्होंने सांसद को घटना की पूरी जानकारी दी। घटना से अवगत होने के बाद महंत आदित्यनाथ ने प्रदेश के गृह सचिव को फोन कर घटना से अवगत किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भय का वातावरण जल्द से जल्द समाप्त कर पीड़ितों के साथ न्याय नहीं हुआ तो उन्हें बाध्य होकर हस्तक्षेप करना होगा। 


सुरक्षा की मांग की _ 29 मई को पोलियो निरोधी ड्राप पिलाने के लिए खुदादादपुर और दाउदपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा मांगी है। एसडीएम निजामाबाद अनिल कुमार सिंह ने कहा कि उनके साथ पुलिस रहेगी और अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed