फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Company operator absconding with money and passport in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर पैसा व पासपोर्ट लेकर कंपनी संचालक फरार

Fri, 10 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Company operator absconding with money and passport in the name of sending abroad
राजेपुर गांव में संचालित एक टूर एंड ट्रेवेल्स एजेंसी संचालक लगभग 100 लोगों को लाखों का चूना लगा कर फरार हो गई। विदेश भेजने के नाम पर उक्त कंपनी संचालक ने पासपोर्ट जमा कराने के साथ ही पैसे भी लिए थे। शुक्रवार को एसडीएम लालगंज ने कार्यालय व संचालक के आवास का ताला तोड़वाया तो वहां से 80 लोगों के पासपोर्ट बरामद हुए
विज्ञापन

राजेपुर बाजार में मां वैष्णवी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के संचालकों विभिन्न जनपदों के रहने वाले बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने के नाम पर लगभग 20 लाख से अधिक रुपये लिए। उनके पासपोर्ट भी जाम करा लिए थे। कंपनी संचालक कार्यालय व आवास पर ताला बंद कर फरार हो गए। बृहस्पतिवार को काफी संख्या में युवक राजेपुर बाजार पहुंच गए। पुलिस को सूचना भी दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में जुटे युवा सड़क जाम करने का प्रयास किया। एसडीएम लालगंज सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस ने कार्यालय व आवास का ताला तोड़ा तो दोनों स्थानों से कुल 80 पासपोर्ट बरामद हुए। पूरी आफिस हाईटेक बनी थी। पुलिस ने आईडी प्रूफ लेकर जिनका पासपोर्ट था, उन्हें सौप। इसके साथ ही यह आश्वासन दिया कि संचालक की तलाश कर पैसा वापस दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा और उसके खिलाफ फर्जीवाड़े का मुकदमा भी पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed