फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Commotion over the removal of 48 voters' names from the list

Azamgarh News: सूची से 48 मतदाताओं का नाम कटने पर हंगामा

Wed, 03 Jun 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Commotion over the removal of 48 voters' names from the list
हरैया विकासखंड की सूरदहपार में पंचायत भवन के बाहर खड़े ग्रामीण। संवाद
लाटघाट। हरैया विकास खंड के सुरदहपार ग्राम पंचायत की मतदाता सूची से 48 लोगों के नाम कटने का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायत भवन पर एकत्र हुए और मामले की निष्पक्ष जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पूर्व प्रधान एवं शिकायतकर्ता हरिनारायण यादव ने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के कारण जानबूझकर 48 लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं।
इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी, इसके बाद ब्लॉक स्तर पर जांच कराई गई। जांच में 48 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार सुनीता पत्नी मुन्ना, रविंद्र पुत्र रामआश्रय, फूलचंद पुत्र जगदेव, धर्मेंद्र पुत्र रमेश, राहुल पुत्र जीतबंधन, संगीता पत्नी रामसहाय सहित 48 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वह लोग हर चुनाव में लगातार मतदान करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा भी नहीं है कि उन लोगों ने किसी चुनाव में मतदान न किया हो, इसके बाद भी मतदाता सूची से उनके नाम को काटना राजनीतिक द्वेष को दर्शाता है।
इस मामले की जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। ताकि फिर से कोई ऐसा करने के बारे में सोचे भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed