फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Commissioner recommended action against the Project Director DRDA for not releasing the second installment of the MP Fund Development Scheme

सांसद निधि विकास योजना की दूसरी किस्त अवमुक्त न करने पर कमिश्नर ने परियोजना निदेशक डीआरडीए के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति

Wed, 06 May 2020 08:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Commissioner recommended action against the Project Director DRDA for not releasing the second installment of the MP Fund Development Scheme
आजमगढ़। कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने बार-बार निर्देश के बाद भी परियोजना निदेशक डीआरडीए अभिमन्यु कुमार सिंह की ओर से स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत अपूर्ण कार्यों की द्वितीय किस्त उपलब्ध कराने में देर करने को गंभीरता से लिया है। कई-कई माह विलंब करने और तीन कार्यों की द्वितीय किस्त अभी तक उपलब्ध नहीं कराने पर उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के लिए संस्तुति शासन को भेजी है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने बताया कि सितम्बर माह से सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत अपूर्ण कार्यों की समीक्षा की गई थी। यूपी सिड्को ने बताया था कि योजना के तहत 27 अपूर्ण कार्यों के लिए द्वितीय किस्त की मांग करने के बाद भी नहीं दी जा रही है। इस सम्बन्ध में परियोजना निदेश अभिमन्यु कुमार सिंह को कई बार निर्देशित किया गया। लोकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। प्रकरण की जांच संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा से कराई गई। पाया गया कि मांग करने की तिथि से धनराशि अवमुक्त करने की तिथि तक सात कार्यों में 13 से 16 माह, 7 कार्यों में 5 से 9 माह और 13 कार्यों में 1 से 3 माह तक का समय लगाया गया है। अक्टूबर 2019 में दो कार्यों और गत फरवरी में एक कार्य की द्वितीय किस्त की मांग की गई, जिसे अभी तक अवमुक्त नहीं किया गया है। कमिश्नर ने कहा कि धनराशि न देने से कार्यों हुए विलंब के लिए परियोजना निदेशक दोषी हैं। अभिमन्यु कुमार सिंह के विरुद्ध साक्ष्यों सहित आरोप पत्र शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed