{"_id":"628e738e1c9c557fb00f93ff","slug":"collectorate-area-became-a-hub-of-illegal-parking-the-eyes-of-the-responsible-are-not-going-azamgarh-news-vns6554975143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट क्षेत्र बना अवैध पार्किंग का अड्डा, नहीं जा रही जिम्मेदारों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट क्षेत्र बना अवैध पार्किंग का अड्डा, नहीं जा रही जिम्मेदारों की नजर
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट भवन के आसपास के क्षेत्रों में सड़कों पर सुबह से शाम तक अवैध पार्किंग रहती है। सरकारी व प्राइवेट वाहन सड़क की दोनो पटरियों पर कब्जा किए रहते हैं, लेकिन अब तक इस अवैध पार्किंग पर जिम्मेदारों की नजर नहीं गई है।
मुख्यमंत्री का आदेश है कि सड़क पर कहीं भी अवैध रूप से पार्किंग नहीं चलनी चाहिए लेकिन पूरा का पूरा कलेक्ट्रेट क्षेत्र ही अवैध पार्किंग का अड्डा बन कर रह गया है। कलेक्ट्रेट भवन में ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की व्यवस्था है। इसके बाद भी काफी संख्या में वाहन इस भवन के सामने स्थित रास्ते के दोनों पटरियों पर सुबह से लेकर शाम तक अवैध रुप से अतिक्रमण किए रहते है। इतना ही नहीं कलेक्ट्रेट तिराहे से रैदोपुर, सिविल लाइंस, नगर पालिका तिराह जाने वाले मार्गों की भी बात करें तो सड़क की पटरी दिन भर अवैध पार्किंग बनी रहती है। तिराहे पर ही सिविल लाइंस पुलिस चौकी भी है और इसके सामने भी अक्सर ही कोई न कोई चार पहिया वाहन कब्जा जमा कर खड़ा रहता है। जिसके चलते यह पूरा क्षेत्र अक्सर ही जाम के झाम में फंसा रहता है। इन रास्तो से जिलाधिकारी-एसपी से लेकर कई वरिष्ठ अधिकारियों का आवगमन होता है लेकिन अब तक किसी की भी नजर इस अवैध पार्किंग पर नहीं गई है। आम जनता के अतिक्रमण पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है लेकिन बड़े साहब (डीएम) आफिस के आसपास के क्षेत्रो में ही सरकारी व निजी वाहनों का अतिक्रमण दिन भर रहता है लेकिन अब तक इस अवैध पार्किंग को हटवाने की कोई जहमत नहीं उठायी गई है। जबकि मुख्यमंत्री का अवैध पार्किंग को लेकर सख्त निर्देश जारी हुआ है।
कलेक्ट्रेट से निकल रहा बाइक सवार हुआ हादसे का शिकार
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट भवन की पार्किंग के गेट के दोनों तरफ सड़क की पटरियों पर हमेशा ही सरकारी व प्राइवेट वाहन खड़े रहते है। बुधवार को भी ऐसा ही कुछ नजारा कलेक्ट्रेट भवन के पार्किंग गेट का था। इसी दौरान कलेक्ट्रेट पर किसी काम से आया युवक कलेक्ट्रेट पार्किंग में खड़ी अपनी बाइक लेकर बाहर निकला और सड़क की पटरी पर दोनों तरफ वाहनों के खड़ा होने से उसे तिराहे की तरफ से आ रही दूसरी बाइक दिखायी नहीं दी। जिसका परिणाम हुआ कि दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कलेक्ट्रेट से बाइक लेकर निकल रहा युवक यदि हेलमेट नहीं लगाया होता तो शायद उसका सिर फट जाता और कोई बड़ी घटना हो जाती। फिर भी उसे गंभीर चोट आयी है।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक सुधीर कुमार जायसवाल ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में कोई पार्किंग स्थल न होने के चलते कलेक्ट्रेट आने वाले लोग सड़क की पटरियों पर पार्किंग करते है। ईओ व एडीएम एफआर को पार्किंग स्थल चिह्नित करने का निर्देश है। पार्किंग स्थल चिन्हित होते ही सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। वैसे भी पुलिस लगातार लोगों से सड़क पर गाड़ी पार्किंग न करने की अपील करती रहती है।