फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Codeine-containing syrup was supplied from Ranchi to 12 medical firms in Azamgarh division.

Azamgarh News: आजमगढ़ मंडल के 12 मेडिकल फर्मों पर हुई रांची से कोडीनयुक्त सिरप की सप्लाई

Sun, 07 Dec 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Codeine-containing syrup was supplied from Ranchi to 12 medical firms in Azamgarh division.
कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी में आजमगढ़ मंडल की 12 मेडिकल फर्मों के नए नाम उजागर हुए हैं। इसमें आजमगढ़ और बलिया की 5-5 और मऊ की दो फर्मों के यहां झारखंड के रांची से सिरप की सप्लाई की गई।
विज्ञापन

आजमगढ़ मंडल की इन फर्मों ने प्रदेश के वाराणसी, चंदौली, प्रतापगढ़, गाजीपुर, भदोही आदि कई जनपदों में माल खपाया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 और 24-25 में रांची से कोडीनयुक्त सिरप की बड़ी खेप मंडल में मंगाई गई।
विज्ञापन

इसमें आजमगढ़ की दो फर्मों ने एएस फार्मा को अपना कुछ माल बेंचा। वहीं बलिया, मऊ व आजमगढ़ की फर्मों ने कोडीयनुक्त सिरप की सप्लाई के लिए दूसरे जनपदों को चुना। दो वर्षों के भीतर इन फर्मों के यहां माल रांची से आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब मामला उजागर हुआ तो औषधि व ड्रग विभाग ने छानबीन शुरू की। जिसमें आजमगढ़ मंडल की 12 फर्मों की संलिप्तता उजागर हुई है।
--
आजमगढ़ में तीन लाइसेंस हो चुके हैं निलंबित, पांच और जुड़े
कोडीनयुक्त सिरप तस्करी में आजमगढ़ जिले में पहले ही औषधि विभाग की जांच में तीन मेडिकल ज्ञान मेडिकल एजेंसी शिवमंदिर कुलमोदीपुर परशुरामपुर, शिवम मेडिकल एजेंसी परशुरामपुर और डीलक्स मेडिसिंस आसिफगंज का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। अब एसटीएफ से मिले इनपुट के अनुसार पांच मेडिकल की फर्मों के नाम और जुड़ गए हैं। जिले में अब कुल संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

नोटिस जारी करने की तैयारी, फिर लाइसेंस होगा निलंबित
सिरप तस्करी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए-नए मेडिकल फर्मों के नाम जुड़ रहे हैं। अब सहायक आयुक्त औषधि विभाग ने आजमगढ़ की 5, बलिया की 5 और मऊ जिले की 2 फर्मों को नोटिस जारी करने की तैयारी में जुटा है। इसके बाद सभी फर्मों के लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे।


वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में आजमगढ़ मंडल की 12 फर्मों ने रांची से कोडीनयुक्त सिरप मंगाया था। इसकी डिटेल निकाली जा रही है। सभी फर्मों को नोटिस जारी किया जाएगा, इसके बाद लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। -गोविंद लाल गुप्ता, सहायक आयुक्त औषधि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article