फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Code of Conduct removed, now work will start on many projects

आचार संहिता हटी, अब कई प्रोजेक्ट पर शुरू होगा काम

Fri, 07 May 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Code of Conduct removed, now work will start on many projects
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में लगी चुनाव आचार संहिता गुरुवार से हटा दी गई है। आचार संहिता हटने के बाद जिले में विकास कार्यों की रफ्तार को गति मिलेगी। आचार संहिता के कारण कई विकास के कई प्रोजेक्ट अधूरे पड़े थे और कई कार्य अभी शुरू ही नहीं हो पाए थे। मगर अब जिला प्रशासन ने सभी कार्यों को पूरा करने की तैयारी कर ली है। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जनपद में होने वाले विकास कार्य ठप हो गए थे। अधिकारी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गए थे। जो नए कार्य होने थे उनका कार्य शुरू नहीं हो सका था। लेकिन गुरुवार को जनपद में लागू त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आदर्श आचार संहिता हट गई। अब जिला प्रशासन विकास कार्यों में तेजी लाने की तैयारी में जुट गया है। कोरोना काल और पंचायत चुनाव के दौरान काफी संख्या में प्रवासी अपने घरों को आए हैं। इनके सामने भरण पोषण की समस्या न हो इसके लिए जिला प्रशासन विकास परियोजनाओं को शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए डीएम की ओर से सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वह कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराते हुए कार्यों को तेजी से पूरा करें। साथ ही बाहर से आने वाले प्रवासियों को भी रोजगार से जोड़ें। ताकि उन्हें परिवार का भरण पोषण करने में किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। हालांकि अभी बहुत से अधिकारी और कर्मचारी कोरोना से संक्रमित होकर होम आइसोलेशन में हैं या किसी न किसी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। लेकिन जो स्वस्थ्य हैं उन्हें कार्यालय आने के लिए डीएम की ओर से निर्देश जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed