फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CMO did surprise inspection of CHC Mubarakpur

सीएमओ ने किया सीएचसी मुबारकपुर का औचक निरीक्षण

Sun, 03 Oct 2021 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
CMO did surprise inspection of CHC Mubarakpur
अमिलो। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा आईएन तिवारी ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में डायरिया पीड़ितों का हालचाल जाना। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों से पेयजल का आपूर्ति ठप रखने को कहा। सीएमओ ने मरीजों से दवा की उपलब्धता, इलाज की स्थिति और पेयजल आदि के बारे में जानकारी ली। उनसे कहा कि वे खानपान की शुद्धता और आसपास की सफाई का ध्यान रखें। स्वस्थ होकर घर जाने के बाद पानी उबाल कर ही पीएं। यदि पड़ोस में कोई पीड़ित हो तो उसे जल्द स्वस्थ्य केंद्र पर जाने के लिए कहें। चिकित्सकों को निर्देश दिया कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से पेयजल की आपूर्ति बंद रखने को कहें। उनके साथ डिप्टी सीएमओ डा अब्दुल अजीज, केंद्र अधीक्षक डा मनोज राव, डा मेराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed