{"_id":"5e21f78a8ebc3e7d586bb288","slug":"cm-yogi-will-honor-140-farmers-of-azamgarh-azamgarh-news-vns50576377","type":"story","status":"publish","title_hn":"140 का सम्मान कर किसानों को साधेंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
140 का सम्मान कर किसानों को साधेंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
आजमगढ़। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे को लेकर गंभीर मुख्यमंत्री गोरखपुर में इस परियोजना के लिए अपनी भूमि देने वाले 140 किसानों को सम्मानित करेंगे। माना जा रहा ऐसे किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है। ताकि परियोजना के लिए बैनामे आदि में तेजी आए। इस परियोजना को लेकर अतरौलिया क्षेत्र में कुछ किसानों की ओर से विरोध किया जा रहा है।
जनपद से होकर गुजर रहे सिक्स लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर को जोड़ने के लिए सिक्सलेन का गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे भी प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया इस समय जोर-शोर से जारी है। जनपद में ये एक्सप्रेस-वे फूलपुर और बूढ़नपुर दो तहसीलों के 41 गांवों से होकर गुजर रहा है। इसके लिए कुल 243.7636 हेक्टेयर भूमि ली जानी है। इसमें 225.3503 हेक्टेयर भूमि किसानों से खरीदी जानी है। 18.4133 हेक्टेयर भूमि ग्राम समाज की पुनर्ग्रहित की जानी है। अभी तक 45 फीसदी भूमि का बैनामा हो चुका है। वहीं, गोरखपुर आदि में लगभग 90 फीसदी बैनामा होने का दावा किया गया है। एक्सप्रेस-वे का निर्माण दो पैकेजों में किया जाना है। इसके लिए कंपनिया भी चयनित हो चुकी है। 18 जनवरी को गोरखपुर में गीडा के सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथ कंपनियों के साथ अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने परियोजना के लिए सर्वप्रथम भूमि बैनामा करने वाले किसानों सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अन्य किसानों का बैनामे के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ये निर्णय लिया गया है। क्योंकि आजमगढ़ में बैनामें की प्रगति गोरखपुर की अपेक्षा धीमी है। यहां अभी 45 फीसदी ही बैनामा हुआ है। योजना के तहत गोरखपुर के 175, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर के 140-140 तथा संत कबीरनगर के 45 किसानों समेत कुल 500 किसानों को सम्मानित किया जाएगा। आजमगढ़ के 140 किसानों में फूलपुर और बूढ़नपुर के 10 किसानों को मुख्यमंत्री स्वयं सम्मानित करेंगे। अन्य किसानों को यूपीडा के अधिकारियों की ओर से सम्मानित किया जाएगा। फिलहाल यूपीडा के मुख्य कार्यपालक के निर्देश पर किसानों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने की जिम्मेदारी संबंधित तहसीलों के एसडीएम और तहसीलदार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
ये किसान सीएम से होंगे सम्मानित
आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील के हरिश्चंद्र सिंह, चंद्र विजय सिंह, कौशल्या देवी, शोभावती, रुद्रदेव मिश्र, मिट्ठू, हुबराज, हौशिला प्रसाद पांडेय तथा फूलपुर तहसील राम अचल, जोखन को मुख्यमंत्री स्वयं सम्मानित करेंगे। अन्य 130 किसानों को अधिकारियों की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विरोध से खरीद की गति धीमी
आजमगढ़। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि का बैनामा शुरू होते ही अतरौलिया क्षेत्रके कुछ किसान रेट आदि को लेकर विरोध पर उतर आए थे। इसे लेकर अतरौलिया के गदनपुर में धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। जिलाधिकारी एनपी सिंह की हस्तक्षेप के बाद यूपीडा की ओर से भूमि के सर्किल रेट में संसोधन कर नया रेट जारी किया गया था। इसके बाद बैनामे ने कुछ तेजी पकड़ी है। हालांकि शासन की ओर से इसे अभी अपेक्षाकृत नहीं माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इसलिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
किसानों ने बैनामा कर परियोजना को पूरा करने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। इसी कारण से किसानों को सम्मानित करने का निर्णय शासन की ओर से लिया गया है। जनपद से भी 140 किसानों को गोरखपुर में सम्मानित किया जाएगा। उन्हें भेजने के लिए प्रबंध कर दिया गया है।
गुरु प्रसाद, एडीएम फाइनेंस