फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi Visit azamgarh announced for music college in Hariharpur village

Good News: आजमगढ़ के हरिहरपुर में होगी संगीत महाविद्यालय की स्थापना, सीएम योगी ने की घोषणा

Thu, 04 Aug 2022 06:53 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 04 Aug 2022 06:53 PM IST
सार

आजमगढ़ के हरिहरपुर गांव को संगीत के विद्वानों वाला गांव कहा जाता है। गुरुवार को हरिहरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां संगीत महाविद्यालय के स्थापना की घोषणा की। 

विज्ञापन
CM Yogi Visit azamgarh announced for music college in Hariharpur village
हरिहरपुर घराने में सीएम योगी का संबोधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा उपचुनाव में मिली पार्टी की जीत के बाद धन्यवाद ज्ञापित करने गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ आजमगढ़  पहुंचे। आईटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद भंवरनाथ मंदिर में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वो हरिहरपुर गांव पहुंचे। जहां हरिहरपुर घराने के कलाकारों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


इस दौरान नन्हें गायक रूद्राक्ष मिश्रा ने अपने साथी के साथ 'सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आए हैं' सुनाया। इस गाने को सुनकर मुख्यमंत्री काफी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने बाल कलाकारों से बात की और उनका हौसला बढाया। हरिहरपुर घराने के संगीत विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय के स्थापना की घोषणा की।
विज्ञापन


होनी चाहिए हरिहरपुर घराने की मौजूदगी
यह महाविद्यालय भातखंडे विश्वविद्यालय लखनऊ से संबद्ध होगा। उन्होंने गांव स्थित शीतला माता मंदिर और भोलेनाथ मंदिर के सुंदरीकरण का निर्देश पर्यटन विभाग को दिया। साथ ही कहा कि कोई भी शासकीय कार्यक्रम हो या महोत्सव उसमें हरिहरपुर घराने की मौजूदगी होनी चाहिए। गांव के सरोवर को अमृत सरोवर के रूप में विकसित कर वहां 15 अगस्त के दिन झंडारोहण करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिहरपुर गांव के बारे में

CM Yogi Visit azamgarh announced for music college in Hariharpur village
हरिहरपुर घराने की ओर से कार्यक्रम - फोटो : सोशल मीडिया।
इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस गांव को टू-लेन मार्ग के जरिए मुख्य मार्ग से जोड़ने का निर्देश भी पीडब्ल्यूडी को दिया। इस दौरान सीएम योगी ने बच्चों के बीच बैग का वितरण भी किया। बता दें कि आजमगढ़ के हरिहरपुर गांव में सदियों से संगीत फल फूल रहा है।

इस गांव को संगीत के विद्वानों वाला गांव कहा जाता है। 1936 में पद्मविभूषण पं.छन्नू लाल मिश्रा का भी जन्म इसी गांव में हुआ था। शास्त्रीय गायन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पं.छन्नूलाल मिश्रा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। सुर-ताल की नर्सरी कहे जाने वाले इस गांव की आबादी करीब तीन हजार है।

सीएम के आने से पूर्व तक सड़कों पर कसरत करता रहा विभाग

आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईटीआई मैदान से जिले को बड़ी सौगात दी। करीब 145 करोड़ के 50 विकास परियोजनाओं का तोहफा देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हरिहरपुर घराने पहुंचना था। उधर उनके आने से चंद मिनट पहले जिम्मेदार विभाग के कर्मचारी हरिहरपुर घराने को जाने वाले बदहाल मार्ग की मरम्मत में जुटे थे।

जगह-जगह गड्ढों में गिट्टियां व तारकोल डाले जा रहे थे। सीएम को पता न चले इसके लिए उपर से मिट्टी भी डाली जा रही थी। इसे लेकर ग्रामीणों ने कहा कि पहले इस रोड को नहीं बनाया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर इस गांव की सड़क को बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed