फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM yogi said University will make Azamgarh into Aryamgarh during foundation stone laying

यूपी: योगी बोले- आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाएगा राज्य विवि, 2014 से पहले यहां के लोगों को बाहर नहीं मिलता था कमरा

Sat, 13 Nov 2021 03:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 13 Nov 2021 03:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विवि में अगले सत्र से पठन-पाठन शुरू हो जाएगा। साथ ही सपा सरकार पर हमला बोला।

विज्ञापन
CM yogi said University will make Azamgarh into Aryamgarh during foundation stone laying
जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ की पहचान के संकट को खत्म करेगा तो वहीं आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाएगा। 2014 के पूर्व आजमगढ़ के लोगों को कहीं बाहर कमरा नहीं मिलता था। इसके पीछे आजमगढ़ का होना प्रमुख कारण था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब आजमगढ़ को आतंक का गढ़ नहीं कहा जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य विश्वविद्यालय पूरी तरह से आजमगढ़ की पहचान के संकट को खत्म कर देगी। आजमगढ़ के विकास को लेकर सरकार ने एक्सप्रेस-वे बनाया। यह एक्सप्रेस आजमगढ़ के विकास में रीढ़ बनेगा। एयरपोर्ट का काम भी 95 प्रतिशत पूरा हो गया है, जल्द ही आजमगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब आजमगढ़ की पहचान आतंक के गढ़ के रुप में होती थी। पूर्व की सरकारों ने जातिवाद, परिवारवाद व तुष्टिकरण वाद को बढ़ावा देने का काम किया लेकिन हमारी सरकार ने जनता के हित की योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी योजनाओं का प्रदेश में सफल संचालन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबों को 2020 में जहां पांच माह तो 2021 में आठ माह मुफ्त राशन बांटा गया। पूर्व की सरकार इसी राशन को कालाबाजारी कर बांग्लादेश भेज देती थी। हमने साढ़े चार लाख को सरकारी तो तीन लाख को संविदा नौकरी दी। नौकरी पाने वाले ये नवजवान मेरे, मोदी या शाह के परिवार के नहीं है।

सपा मुखिया पर कसा तंज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के दौरान सपा मखिया और आजमगढ़ सांसद अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कोरोना काल में आप के सांसद आप के बीच नहीं आए लेकिन चुनाव का वक्त आते ही नजर आने लगे हैं। आजमगढ़ हमारा कार्य क्षेत्र है। 2007 में यहीं मुझ पर हमला हुआ था। शिब्ली पीजी कॉलेज में अजीत राय की हत्या इसलिए कर दी गई कि उसने गणतंत्र दिवस पर वंदेमातरम का गान करने की मांग की थी। वह विद्यार्थी परिषद का सदस्य था। यह सब पूर्ववर्ती सरकार में हुआ है लेकिन आज की सरकार में किसी में ऐसा करने की हिम्मत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed