फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi can come to the district on August 3

जिले में तीन अगस्त को आ सकते हैं सीएम योगी

Sat, 30 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi can come to the district on August 3
आजमगढ़। जनपद में सीएम के आगमन को लेकर काफी दिनों से कयास लगाए जा रहे थे। अब उनके तीन अगस्त को जिले में आने की संभावना जताई जा रही है। सीएम की आगमन की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। कोई हेलीपैड का निरीक्षण कर रहा है तो कोई सीएम के देखने के लिए गांव तैयार कर रहा है। लोकसभा उपचुनाव के पहले सीएम ने हर जिले का दौरा करने का निर्णय लिया था। इस निर्णय के तहत उन्होंने कई जनपदों का भ्रमण भी किया लेकिन लोकसभा उपचुनाव के कारण उनका जनपद नहीं आ सके थे। चुनाव संपन्न होने के बाद से उनके जनपद आगमन को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब उनके तीन अगस्त को उनके आने की संभवना जताई जा रही है। शासन से मौखिक जानकारी मिलने के बाद शनिवार को ही अधिकारी उनके आगमन को लेकर तैयारियों में जुट गए। शनिवार को ही सीएम का हेलीकाप्टर उतारने के लिए एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में बने हेलीपैड का निरीक्षण करने पहुंच गए। वहीं रानी की सराय क्षेत्र में उनके निरीक्षण के लिए गांव तैयार करने के लिए सीओ और एसडीएम जा धमके। हालांकि अभी तक शासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed