फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi Adityanath lay foundation stone for and inaugurate 39 development projects in Azamgarh

CM Yogi Visit: सीएम योगी ने 955 करोड़ की दी सौगात, बोले- आजमगढ़ की पहचान बदलने का काम कर रही डबल इंजन सरकार

Sat, 13 Jun 2026 02:50 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 13 Jun 2026 02:50 PM IST
सार

Azamgarh News: सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में 955 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath lay foundation stone for and inaugurate 39 development projects in Azamgarh
आजमगढ़ में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिले की 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजमगढ़ ऋषि-मुनियों की तपोभूमि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कर्मभूमि और हस्तशिल्प, कृषि तथा संस्कृति की समृद्ध विरासत वाला जनपद है, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों की उपेक्षा के कारण इसकी पहचान प्रभावित हुई थी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले आजमगढ़ विकास के कई महत्वपूर्ण आयामों से वंचित था। न यहां विश्वविद्यालय था, न पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, न एयरपोर्ट की बेहतर सुविधा और न ही स्थानीय कला एवं शिल्प को उचित मंच मिल पा रहा था। आज डबल इंजन सरकार के प्रयासों से आजमगढ़ की साड़ी, मुबारकपुर की ब्लैक पॉटरी, हरिहरपुर की संगीत परंपरा और किसानों-कारीगरों को नई पहचान मिल रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

CM Yogi Adityanath lay foundation stone for and inaugurate 39 development projects in Azamgarh
सीएम योगी के कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा और एनडीए सरकार बनने के बाद स्थानीय उद्योगों और हस्तशिल्प को बढ़ावा मिला है, जिससे कारीगरों और व्यापारियों की आय में वृद्धि हुई है। सरकार बिना भेदभाव के गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। हर गरीब को आवास, शौचालय, बिजली और सुरक्षा उपलब्ध कराने का अभियान चलाया गया है। 

मुख्यमंत्री ने महाराजा सुहेलदेव के शौर्य का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत को अपनी गौरवशाली विरासत और राष्ट्रनायकों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नया भारत गुलामी के प्रतीकों को स्वीकार नहीं करेगा और देश की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन दलों ने वर्षों तक प्रदेश पर शासन किया, वे विकास, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित कार्य नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहे हैं तथा भारत आज विश्व मंच पर नई पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने जनता से विकास की गति को बनाए रखने के लिए डबल इंजन सरकार का साथ देने की अपील करते हुए कहा कि आजमगढ़ को शिक्षा, उद्योग, पर्यटन, संस्कृति और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed