फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi Adityanath meeting with party workers in Azamgarh instructed work diligently on SIR

UP: सुभासपा का अखिलेश यादव पर तीखा तंज, अरविंद राजभर बोले- कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन है, सॉल्यूशन का पता नहीं

Thu, 11 Dec 2025 07:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 11 Dec 2025 07:29 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को एसआईआर पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने विधायक केतकी सिंह, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और सुभासपा नेता अरविंद राजभर से भी बातचीत की।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath meeting with party workers in Azamgarh instructed work diligently on SIR
कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करते सीएम योगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Politics News: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर भी शामिल हुए। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य विषय एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) रहा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत डेटाबेस सौंपते हुए मृतक और लापता मतदाताओं की संदेहास्पद संख्या पर चिंता जताई है। सीएम ने निर्देश दिया है कि संगठन के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जाकर मतदाताओं से वन-टू-वन संपर्क करें और जिनका नाम दर्ज नहीं है, उन्हें सूची में शामिल कराया जाए।
विज्ञापन


डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि फर्जी मतदाताओं के नाम हटाना, बाहर रहने वाले वास्तविक मतदाताओं को जोड़ना और मृतकों को चिह्नित कर हटाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यही निर्वाचन आयोग उन्हें मुख्यमंत्री और सांसद बनाता रहा है, इसलिए आयोग पर सवाल खड़ा करना केवल जनता को गुमराह करने जैसा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा पर किया सियासी तंज

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव के लिए कहा जा सकता है कि कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन है, सॉल्यूशन का पता नहीं। अपनी चर्चा में उन्होंने प्रदेश के युवाओं के रोजगार, महिला आरक्षण 50 प्रतिशत, सामाजिक न्याय समिति और रोहिणी आयोग की रिपोर्ट पर गंभीर चर्चा की आवश्यकता जताई। कहा कि अखिलेश यादव इसपर कभी भी चर्चा नहीं करते हैं। बल्कि इन सब मुद्दो से डायवर्ट करने का प्रयास करते हैं।

डॉ. अरविंद राजभर ने दावा किया कि सुभासपा भाजपा के साथ केवल 2027 तक नहीं बल्कि 2047 तक रहेगी। वहीं, बैठक बाहर निकलते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि वर्तमान बिल राहत योजना से चार लाख से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित हो चुके हैं। पुराने बकाए पर 100 प्रतिशत ब्याज माफी से ग्रामीणों को भारी राहत मिली है। स्मार्ट मीटर से जुड़े मामलों में जहां भी वास्तविक शिकायतें मिलती हैं, वहां चेक मीटर लगाकर समाधान कराया जा रहा है। 

उधर, बलिया के बांसडीह से विधायक केतकी सिंह ने बताया कि बैठक में मंडल के विकास कार्यों और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर मृतक मतदाताओं को सूची से हटाएं और जीवित और लापता हुए मतदाताओं के घर जाकर पता करें और वास्तविक मतदाता को जोड़ना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी वास्तविक वोटर सूची से बाहर न रह जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed