{"_id":"60329eac8ebc3ee96a2d8a1d","slug":"cluster-ready-black-stone-will-expand-azamgarh-news-vns5760260184","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लस्टर तैयार, ब्लैक पाटरी का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लस्टर तैयार, ब्लैक पाटरी का होगा विस्तार
विज्ञापन
फोटो
कलस्टर से 300 शिल्पकारों को मिलेगा लाभ
निजामाबाद के डोडोपुर में बने क्लस्टर का नितिन गडकरी आज करेंगे शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। पूर्व सांसद एवं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर के प्रयास से निजामाबाद के डोडोपुर में स्फूर्ति योजना के तहत मिनी ब्लैक पाटरी क्लस्टर तैयार हो गया है। 132.93 लाख से बने इस क्लस्टर से 300 शिल्पकारों को सीधे लाभ मिलने की बात कही जा रही है। यहां क्लस्टर की प्रति माह पांच लाख बर्तन तैयार करने की क्षमता है। सोमवार को शाम 5.30 बजे केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी इसका वर्चुवल शुभारंभ करेंगे। इसकी तैयारी शुरू कर कर दी गई है।
केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से ओडीओपी के तहत चयनित निजामाबाद की विश्व प्रसिद्ध शिल्पकला ब्लैक पॉटरी को आगे बढ़ाने के लिए स्फूर्ति योजना के तहत मिनी ब्लैक पॉटरी कलस्टर की मंजूरी दी गई थी। इसके लिए वर्ष 2016 से तत्कालीन सांसद नीलम सोनकर प्रयार कर रहीं थी। कस्टर की स्थापना के लिए सामाजिक उत्थान सेवा समिति नत्थूपुर रानी की सराय को मंजूरी की गई थी। नीलम सोनकर इसकी सचिव हैं। कलस्टर के माध्यम से 300 शिल्पकारों को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। 132.93 लाख रुपये की लागत से निजामाबाद के डोडोपुर में इस क्लस्टर को बनाया गया है। इसका शुभारम्भ 22 फरवरी को नितिन गडकरी, केंद्रीय राय मंत्री प्रताप चन्द्र करेंगे। कलस्टर में मिट्टी के बर्तन के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। इससे मिट्टी को गूथने से लेकर बर्तन बनाने का कार्य बहुत आसानी से किया जा सकता है। बर्तन को पकाने के लिए अत्याधुनिक तकनीकि से निर्मित डीजल फरनेस भी लगाया गया है। वर्तमान समय में इस कलस्टर की उत्पादन क्षमता मासिक लगभग 5 लाख मिट्टी के बर्तन (गिलास, कटोरी, प्लेट, मटका व दीपक) तैयार करने की है। यहां से बने प्रोडक्ट को विपणन की सुविधा भी समिति की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। संस्था सामाजिक उत्थान सेवा समिति का उद्देश्य इस परियोजना से क्षेत्र के शिल्पकारों को जोड़कर इनकी आय में वृद्धि करना है। सामान्य सुविधा केन्द्र पर शिल्पकारों को ब्लैकपॉटरी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ताकि प्रशिक्षित शिल्पकार ब्लैक पॉटरी की कलाकृति को बनाएं और बाजार में इसका अच्छा मूल्य प्राप्त कर सकें।
000000000000000
क्लस्टर बनरप पूरी तरीके से तैयार है। उद्घाटन के साथ ही इसका शिल्पकारों को लाभ मिलना शुरू जाएगा। शिल्पकारों को यहां सभी सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी। अभी 300 शिल्पकारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। बाद में इसे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
अभय त्रिपाठी, सीडीई ब्लैक पॉटरी कलस्टर निजामाबाद
0000000000000000
ब्लैकपाटरी के शिल्पकारों के उत्थान के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस क्लस्टर के लिए वर्ष 2016 से प्रयास किया जा रहा था। अब ये तैयार हो गया है। उद्घाटन के साथ ही शिल्पकारों को इसका लाभ मिलने लगेगा।
नीलम सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा