फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Clouds increased the cold with dense fog in the morning, maximum temperature dropped by 4 degrees

Azamgarh News: सुबह घने कोहरे के साथ बादलों ने बढ़ाई गलन, अधिकतम पारा 4 डिग्री लुढ़का

Mon, 20 Jan 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Clouds increased the cold with dense fog in the morning, maximum temperature dropped by 4 degrees
आजमगढ़। जनपद में रविवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली और सुबह कोहरे के साथ बदली छाई रही। जिसके कारण गलन बढ़ गई। लोग काफी देर तक रजाई में दुबके रहे। जब रजाई से बाहर निकले तो अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

सुबह घना कोहरा और बादल छाए रहे। शनिवार की तुलना में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जबकि विगत दो दिनों तक निकली धूप के कारण अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। रविवार को बदली के साथ चल रही तेज पछुआ हवाओं ने तापमान को गिरा दिया। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस गिरकर 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रविवार होने के कारण सुबह के समय बहुत से लोगों ने बिस्तर में ही दुबकने में अपनी भलाई समझी। दोपहर में निकली धूप के बाद कुछ राहत मिली लेकिन जहां धूप नहीं लग रही थी। वहां गलन के कारण लोगों को परेशानी हुई। दिन ढलने के बाद गलन और बढ़ गई।
विज्ञापन

पांच घंटे देरी से पहुंची कैफियात डाउन
फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार उत्तर भारत में इन दिनों पड़ रहे भीषण कोहरा पड़ रहा इसके चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। इसमें आजमगढ़ के रास्ते शाहगंज-मऊ के बीच चलने वाली कई ट्रेन विलंब से चल रही रही है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। खासतौर से दिल्ली से आने वाली कैफियात काफी विलंब से आजमगढ़ पहुंच रही है। रविवार को कैफियात डाउन (12226) आजमगढ़ में पांच घंटे देरी से पहुंची। इसके चलते आजमगढ़ से बनकर चलने वाली कैफियत (12225) अप आधा घंटा विलंब से चलने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सरयू यमुना ( 14650) ढाई घंटा, गोदान (111059) आधा घंटा, महाकुंभ मेला स्पेशल (01034) तीन घंटा अपने निर्धारित समय विलंब से चल रही है। ट्रेनों के लेट चलने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर से इस ठंडक में बुजुर्गों और बच्चों को काफी दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed