फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Clouds after a mild sunshine during the day, harmful for potato and mustard crops

Azamgarh News: दिन में हल्की धूप के बाद छाए बादल, आलू और सरसों की फसल के लिए नुकसानदेह

Wed, 24 Dec 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Clouds after a mild sunshine during the day, harmful for potato and mustard crops
34 कोहरे के बीच हेडलाइट जलाकर चलते वाहन। संवाद
आजमगढ़। मौसम में परिवर्तन का दौर लगातार जारी है। मंगलवार की शाम मौसम साफ होने से रात को घना कोहरा छाया रहा। तेज हवाएं चलीं। बुधवार सुबह दिन में हल्की धूप निकलने से फिर शाम को घना कोहरा छा गया। दिन में सड़कों पर चहलपहल रही। शाम को सड़कें शांत हो गईं।ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि यह मौसम और कोहरा आलू और सरसों की फसल के लिए नुकसानदेह है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री तो न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने अधिकतम-न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट का आशंका जताई है। मौसम विभाग की ओर से तीन दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अनुमान है। सुबह हल्की धूप से ठंड से थोड़ी राहत मिली। सुबह नौ बजे से सूर्य बादलों की ओट से निकलने की कोशिश कर रहे थे पर 11 बजे के बाद हल्की धूप निकली। लोग बाहर धूप सेंकते नजर आए। दो बजे के बाद धूप में गर्माहट की तासीर कम हो गई। शाम होते ही कोहरे के कारण सभी लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

--
बदली भरे मौसम से सरसों पर माहो का प्रकोप
बादल से घिरा वर्तमान मौसम दलहनी, तिलहनी और आलू की फसल के लिए नुकसानदायक है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को इस मौसम में प्रबंधन की सलाह दी है। खासकर यह मौसम पिछेती आलू की फसल के लिए विशेषकर नुकसानदायक है। ऐसे मौसम में झुलसा रोग लगने की प्रबल आशंका रहती है। वर्तमान में आलू की फसल अंतिम दौर में है। अक्सर नए वर्ष या मकर संक्रांति तक नए आलू की खोदाई शुरू हो जाती है। इस फसल के अंत समय में बादल छाए रहने से पिछैती आलू की फसल पर झुलसा रोग लगने की आशंका रहती है। ऐसे में किसान फफूंदनाशक दवा का तुरंत छिड़काव करें। शाम को सिंचाई न करें। सरसों की अगैती फसल में दाने लगने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में वर्तमान बादलों भरा मौसम अगर कई दिन बना रहे तो माहो कीट के लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में किसानों को तत्काल दवा का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अगले दो तीन दिन पूर्वांचल में घना कोहरे होने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगर जरूरी न हो तो बाहर न निकलें। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed