फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Clerk of DIOS office azamgarh suspended for copying in upTET 2021 solver police arrested 22 accused

आजमगढ़: टीईटी में नकल कराने के आरोप में डीआईओएस कार्यालय का बाबू निलंबित, कुल 22 हुए थे गिरफ्तार

Sun, 30 Jan 2022 08:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 Jan 2022 08:26 PM IST
सार

यूपीटीईटी में नकल कराने के आरोप में आजमगढ़ पुलिस ने डीआईओएस कार्यालय के बाबू समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया था। डीआईओएस कार्यालय के बाबू को निलंबित करने के साथ ही जांच बैठा दी गई है। 

विज्ञापन
Clerk of DIOS office azamgarh suspended for copying in upTET 2021 solver police arrested 22 accused
सांकेतिक फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) में नकल कराने के आरोप में आजमगढ़ पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें डीआईओएस कार्यालय का एक बाबू भी है। उसे संयुक्त शिक्षा निदेशक ने निलंबित कर दिया। साथ ही, विभागीय कार्रवाई के लिए राजकीय इंटर कॉलेज जोकहरा के प्रिंसिपल को मामले की जांच सौंपी है।

विज्ञापन


यूपी टीईटी में बड़े पैमाने पर धांधली के प्रयास किए गए लेकिन पुलिस की सक्रियता नकल माफिया का खुलासा हो गया। जिसमें कुल 22 आरोपी पकड़े गए हैं। इसमें नौ रामपुर जिले के रहने वाले हैं और 13 आजमगढ़ के।
विज्ञापन


विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को भेजा जाएगा पत्र
गिरफ्तार आरोपियों में विभिन्न स्कूलों के प्रबंधक, शिक्षक, बाबू के अलावा डीआईओएस कार्यालय का एक बाबू शामिल है। इन पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई होगी और संबंधित स्कूलों की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस कार्यालय के बाबू धर्मेंद्र को जेडी ने 27 जनवरी को ही निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक (आजमगढ़) योगेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि टीईटी में नकल कराने के आरोप में पुलिस ने डीआईओएस कार्यालय के बाबू को गिरफ्तार किया है। बाबू को 27 जनवरी को निलंबित कर दिया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज जोकहरा के प्रिंसिपल को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आएगी तो विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।

सीएम योगी की फोटो से छेड़छाड़ में युवक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला अतरौलिया थाना क्षेत्र का है। 
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शनिवार को पुलिस के ट्वीटर पर शिकायत हुई।

इसमें अतरौलिया थाना क्षेत्र के ध्यानीपुर-भीखमपुर गांव निवासी अमित कुमार यादव पर मुख्यमंत्री की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने  का आरोप लगाया गया। इस पर अमित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई। रविवार को अरौलिया पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया। उसके पास से सीएम की फोटो के साथ  मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed