{"_id":"5acba92d4f1c1b526b8b49ed","slug":"cleanliness-workers-again-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों ने फिर बिगाड़ी नगर की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों ने फिर बिगाड़ी नगर की सूरत
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
अजमगढ़ शहर में कचरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के आठ वार्डों की सूरत सोमवार से एक बार फिर हड़ताल की वजह से सफाईकर्मियों ने बिगाड़ दी। बकाया मानदेय के लिए आक्रोशित सफाई कर्मियों के काम न करने से रैदोपुर कॉलोनी, कलेक्ट्रेट तिराहा, नगर पालिका तिराहा, सिविल लाइंस चौराहा आदि स्थानों पर कूड़े का ढेर लगा गया है।
नगर पालिका के आठ वार्डों सिविल लाइंस, रैदोपुर, सिधारी पूर्वी, सिधारी पश्चिमी, सर्फुद्दीनपुर, बेलइसा, हरवशंपुर, नरौली में ठेकेदारी व्यवस्था के तहत सफाई कर्मचारियों द्वारा काम किया जाता है। कार्यरत 90 सफाई कर्मचारियों का पांच माह का मानदेय बकाया है।
जनवरी माह में ठेका खत्म हो गया था। जिसके चलते नया टेंडर भी हुआ, लेकिन किन्हीं कारणों से वह निरस्त हो गया। मार्च माह के अंत में नया टेंडर हुआ है, जिसके तहत अप्रैल माह से नये ठेकेदार द्वारा इन सफाई कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
लेकिन नवंबर माह से ही इन सफाई कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। नवंबर, दिसंबर और जनवरी माह का भुगतान पुराने ठेकेदार को करना है तो वहीं फरवरी और मार्च का भुगतान नपा प्रशासन बोर्ड की स्वीकृति से करेगा।
शनिवार को बोर्ड की बैठक थी जो नपा अध्यक्ष के देर से पहुंचने और सभासदों के बहिष्कार के चलते स्थगित हो गई। सोमवार से आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। दिन में कर्मचारियों ने ईओ और चेयरमैन से वार्ता का प्रयास किया लेकिन चेयरमैन और ईओ में से कोई भी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा।
जिस पर कर्मचारियों ने पुन: हड़ताल पर जाने का निर्णय ले लिया। कर्मचारियों ने नपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मानदेय भुगतान तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया।
अभी मामले की जानकारी नहीं है। यदि सफाई कर्मचारी मानदेय को लेकर हड़ताल पर जा रहे है तो उनसे वार्ता का हल निकाला जाएगा। उनके मानदेय की फाइल स्वीकृत हो चुकी है, सिर्फ जिलाधिकारी का हस्ताक्षर होना बाकी है। कर्मचारियों से वार्ता कर समस्या का हल शाम तक निकाल लिया जाएगा।
प्रशांत कुमार, प्रभारी ईओ नपा/एसडीएम सदर, आजमगढ़।