फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cleaning worker dies in a truck collision in Azamgarh

आजमगढ़ में ट्रक की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत, काफी दूर तक घिसटाने के कारण मौके पर दम तोड़ा 

Sat, 13 Mar 2021 10:58 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 13 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Cleaning worker dies in a truck collision in Azamgarh
जाम लगाए आक्रोशित लोग - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ में रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा फार्म के पास आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक सफाई कर्मी को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। नाराज लोगों ने आजमगढ़ वाराणसी मार्ग को जाम कर दिया। एसडीएम सदर, सीओ के साथ ही कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों को समझाने की कोशिश हो रही थी।

विज्ञापन


कोटवा निवासी तूफानी यादव 40 पुत्र झंतु यादव पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। शनिवार रात 9:00 बजे के बाद वह बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान आजमगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और काफी दूर तक उसे घसीटते हुए ले गया। सफाई कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


नाराज स्थानीय लोगों ने आजमगढ़ वाराणसी मार्ग को जाम कर दिया। हादसे और जाम की सूचना पाकर रानी की सराय के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसडीएम सदर गौरव कुमार और सीओ भी मौके पर पहुंच गए थे। ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed