फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cleaning shed half a million of jewelery fled

करने आए थे सफाई कर दिए ऐसा काम

Thu, 12 Oct 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 12 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cleaning shed half a million of jewelery fled
thief
मुबारकपुर। थाना क्षेत्र के नूरपुरबुतात मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति के घर बुधवार की दोपहर आभूषण सफाई के बहाने बाइक सवार दो बदमाश डेढ़ लाख का आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है, ना ही तहरीर दी गई है।  
विज्ञापन


राधेश्याम पटवा मुबारकपुर कस्बे के नूरपुरबुतात मुहल्ले का रहने वाठजला है। घर से थोड़े दूर कस्बे में उसकी ताला बनाने की दूकान है। बुधवार को राधेश्याम अपनी दूकान पर था। उसकी पत्नी पुष्पा देवी दूकान पर गई हुई थी।
विज्ञापन


घर मेें उसकी बेटी करिश्मा अकेली थी। दोपहर को एक बाइक पर सवार दो युवक आभूषण साफ करने का बहाना करके पहुंचे। करिश्मा के पड़ोस की कुछ महिलाओं ने गहने साफ कराए। इसके बाद करिश्मा ने दोनों युवकों को अपने घर बुलाया और डेढ़ लाख रुपये मूल्य का आभूषण साफ करने को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगों ने करिश्मा के गहने लेने के बाद उससे गरम पानी मांगा। वह पानी लेकर आई तो ठगों ने पानी में आभूषण के साथ-साथ कोई केमिकल डाला। पानी में केमिकल पड़ते ही उसमें से धुआं निकला।


इसके बाद ठगों ने करिश्मा को बर्तन थमाते हुए कहा कि आधे घंटे बाद आभूषण पानी से बाहर निकालने पर साफ हो जाएगा। इतना कहकर वे चले गए। कुछ देर बाद करिश्मा ने जब बर्तन देखा तो उसमें से आभूषण गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed