फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Classes will run in two shifts, maximum 50 percent students will be called

दो पालियों में चलेंगी कक्षाएं, अधिकतम 50 प्रतिशत बुलाए जाएंगे विद्यार्थी

Fri, 16 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Classes will run in two shifts, maximum 50 percent students will be called
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के कारण सात महीनों से बंद चल रहे सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से संचालित स्कूल 19 अक्तूबर से एक बार फिर गुलजार होंगे। राज्य सरकार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। कक्षाएं दो पालियों में संचालित होंगी। कक्षा नौ व दस की कक्षाएं प्रथम पाली में सुबह 08.30 बजे से 11.30 बजे तक तथा कक्षा 11-12 तक की कक्षाएं द्वितीय पाली में 12.30 बजे से 03.30 बजे तक संचालित होंगी। एक दिन में संचालित प्रत्येक कक्षा के अधिकतम 50 प्रतिशत विद्यार्थी बुलाए जाएंगे तथा शेष 50 प्रतिशत विद्यार्थी दूसरे दिन बुलाए जाएंगे। स्कूल न आने वाले बच्चों को आनलाइन पढ़ाई की छूट रहेगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि स्कूल कॉलेज खोले जाने से पहले उन्हें पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। इसके बाद प्रतिदिन, प्रत्येक शिफ्ट के बाद नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराना होगा। कैंपस में सैनिटाइजर, हैण्डवाश, थर्मलस्कैनिंग और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। किसी स्टूडेंट, टीचर या अन्य कर्मचारी को खांसी, जुखाम या बुखार के लक्षण हों तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेज दिया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक क्लास में दो छात्रों के बीच छह फीट की दूरी का पालन कराना होगा। साथ ही साथ बच्चों की सुरक्षा के लिए तो क्लास के अलावा उपलब्ध अस्थाई स्थान या आउटडोर स्थान पर भी कक्षाएं चलाई जा सकेंगी। वहीं स्कूलों में शासन की ओर से निर्धारित गाइडलाइंस का पालन हो रहा है कि इसपर माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों की निगाह होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक और मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक स्कूलों का औचक निरीक्षण कर बच्चों की सुरक्षा का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

00000000000
हर शख्स की होगी थर्मल स्क्रीनिंग
स्कूल बस के साथ परिसर के अंदर दाखिल होने वाले हर शख्स की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। मॉस्क लगाना अनिवार्य होगा। हैंड सैनिटाइज कराने के बाद सीधे विद्यार्थी अपनी कक्षाओं के अंदर प्रवेश करेंगे। प्रार्थना, कैंटीन, लाइब्रेरी और सामूहिक गतिविधियों का आयोजन फिलहाल बंद रहेगा। कॉपी, किताब से लेकर टिफिन की शेयरिंग भी बंद होगी। साथ ही छात्र छात्राओं को हैण्डवाश या सैनिटाइजर के इस्तेमाल के बाद ही कैंपस में प्रवेश दिया जाएगा. कैंपस में प्रवेश के समय तथा छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराना होगा. एतक साथ सभी छात्र छात्राओं की छुट्टी नहीं की जाएगी. कैंपस में अगर एक से अधिक प्रवेश द्वार हैं तो उनका इस्तेमाल करना होगा जिससे कही भी भीड़ न हो.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed