फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Class 9 student abducted while returning home after exam, FIR against seven

Azamgarh News: परीक्षा देकर घर लौट रही कक्षा नौ की छात्रा का अपहरण, सात के खिलाफ प्राथमिकी

Sun, 25 Jan 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Class 9 student abducted while returning home after exam, FIR against seven
अतरौलिया। पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर शुक्रवार की दोपहर घर लौट रही कक्षा नौ की 13 वर्षीय छात्रा का चार पहिया वाहन सवारों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया पर शनिवार की देर शाम तक उसका कहीं पता नहीं चल सका। उधर, छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय छात्रा पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। वह दो दिन पूर्व परीक्षा देने कॉलेज गई हुई थी। परिजनों के अनुसार, इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर व दोपहर में निकली कि रास्ते में चार पहिया वाहन से आए एक महिला सहित सात लोगाें ने उसका अपहरण कर लिया। रास्ते में आ-जा रहे अन्य लोगों की सूचना पर परिजनों की इसकी जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रा की काफी खोजबीन की पर कहीं उसका पता नहीं चला। छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी। अतरौलिया थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed