फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Clashed bike Scarpion, death

तेज रफ्तार का शिकार हुआ युवक

Sat, 11 Nov 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 11 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Clashed bike Scarpion, death
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़। सिधारी हाईडील के पास शनिवार की शाम ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सामने से आ रहा पूर्व एमएलसी कमला यादव की स्कार्पियो से टकरा गई। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि साथी घायल हो गया। घायल किशोर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और स्कार्पियो कब्जे में लेकर थाने चली आई।

देर शाम तक इस मामले में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी, ना ही तहरीर ही दी जा सकी थी। पुलिस को तहरीर मिलने का इंतजार है।

राशिद खान (18) पुत्र शोहराब सिधारी थाना क्षेत्र के पठानटोली मुहल्ले का निवासी था। शनिवार की शाम राशिद अपने मित्र अयाज (17) के साथ बाइक से शहर जा रहा था, दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


मऊ-सिधारी रोड पर हाईडील के पास राशिद ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। तभी सामने से तेज रफ्तार स्कार्पियो के आ जाने से भिड़ंत हो गई। राशिद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अयाज घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर एसओ सिधारी नागेश उपाध्याय पहुंच और घायल को अस्पताल भेजवाकर स्कार्पियो को कब्जे में ले लिए। सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। गाड़ी पुलिस के कब्जे में है। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed