{"_id":"60c43bfb6146316c102717c9","slug":"clash-and-fight-between-two-groups-over-digging-of-puddle-in-azamgarh-one-person-killed-and-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूनी संघर्ष: आजमगढ़ में पोखर की खोदाई को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक की मौत, कई जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूनी संघर्ष: आजमगढ़ में पोखर की खोदाई को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक की मौत, कई जख्मी
Sat, 12 Jun 2021 11:07 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:07 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रामपुर गांव में बीती रात पोखर की खोदाई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं कई लोग घायल हो गए। घटना से गांव में तनाव है, जिसे देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
आजमगढ़: पोखर की खोदाई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
- फोटो : फाइल डेमो.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रामपुर गांव में बीती रात पोखर की खोदाई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में तनाव है, जिसे देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
मेहनगर में सिंहपुर चौकी अंतर्गत रामपुर गांव में पट्टा सुदा पोखरी की खुदाई होनी है। इसी पोखरी की खुदाई को लेकर शुक्रवार की रात करीब 10 बजे दो पक्ष आपस में भीड़ गए। दोनों तरफ से जम कर लाठी-डंडे चले। इस खूनी संघर्ष में कई लोग जख्मी हो गए। 45 वर्षीय अजित सिंह पुत्र रामचेत को गंभीर चोट आई। जब तक उसे इलाज के लिए के जाया जाता तब तक उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में तनाव है, जिसे देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन