फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Opposition to privatization Electricity workers will stage massive protest on 22 July announced Azamgarh

निजीकरण का विरोध: 22 जुलाई को व्यापक प्रदर्शन करेंगे विद्युत कर्मी, आजमगढ़ में किया एलान; जताई नाराजगी

Sun, 20 Jul 2025 12:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 20 Jul 2025 12:57 AM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण का विरोध करने के साथ ही एलान कर दिया है वे लोग 22 जुलाई को व्यापक प्रदर्शन करेंगे। सरकारी के इस फैसले को लेकर उन लोगों ने अपनी नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
Opposition to privatization Electricity workers will stage massive protest on 22 July announced Azamgarh
निजीकरण के विरोध में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का धरना शनिवार को भी जारी रहा। पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा निजीकरण को बढ़ावा देने और बिजली कर्मियों पर की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के खिलाफ 22 जुलाई को जिला मुख्य अभियंता कार्यालय पर व्यापक विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


संघर्ष समिति ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारी, संविदा कर्मी, जूनियर इंजीनियर और अभियंता लगातार 8 माह से लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि 22 जुलाई को मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद भी मांगें न मानी गईं तो समिति और बड़ा कदम उठाने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। सभा में प्रभु नारायण पांडेय, अशेष सिंह, रोशन यादव, रवि शंकर गुप्ता, जय प्रकाश यादव, धीरज पटेल, चन्द्रशेखर, महेश, राम अवध, वीर विक्रम सिंह, उपेंद्र नाथ, वेद यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed