{"_id":"60b675258ebc3e40c706b5b5","slug":"city-imam-appeals-forget-the-rumors-get-vaccination-azamgarh-news-vns5925369173","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर इमाम ने की अपील, अफवाहों को भूल कराएं टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर इमाम ने की अपील, अफवाहों को भूल कराएं टीकाकरण
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में टीकाकरण को लेकर धर्मगुरुओं के साथ मंगलवार को तहसील स्तरीय जूम बैठक की गई। जिसमें सभी तहसीलों के सभागार में मुस्लिम व हिंदू धर्मगुरुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जिसमें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. परवेज अख्तर द्वारा मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ साथ अन्य धर्म के धर्माचार्यों को टीकाकरण के लिए अपने अपने समुदाय को जागरूक करने का आह्वान किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय द्वारा पोलियो की भांति कोविड को भी टीकाकरण के माध्यम से समाप्त करने के लिए धर्म गुरुओं की भूमिका पर बल दिया गया। शहर इमाम इंतेखाब आलम द्वारा मुस्लिम समाज को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए अपना उदाहरण दिया गया। उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनों डोज लगवा चुके हैं और उन्हें कोई समस्या नहीं है। इसलिए अफवाह में न पड़े यह टीका पूर्ण सुरक्षित है। कोरोना से यदि बचना है तो टीका लगवाना जरूरी है। जिला हज समन्वयक मुहम्मद सलीम द्वारा भी जनता से शीघ्र टीकाकरण कराने का अनुरोध किया। तहसील सगड़ी से मदरसा प्रबंधक जुल्फिकार अहमद ने बताया कि इसी प्रकार की अफवाह पोलियो टीके के बारे में भी फैली थी, लेकिन अंतत: उस पर विजय प्राप्त हुई इसलिए सभी लोग अपनी बारी आने पर टीका लगवाएं। डीएम ने बताया कि यह टीका अनेक परीक्षणों में सफल होने के बाद ही लगवाया जा रहा है। जिससे किसी प्रकार की शारीरिक अथवा मानसिक कमजोरी आदि नहीं होती है। उनके द्वारा बताया गया कि शरारती तत्व जो सोशल मीडिया के द्वारा टीके के बारे में अफवाह फैला रहे हैं, उनको चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रत्येक तहसील में लगभग 20-20 धर्म गुरु बुलाए गए थे। जिनमें मुस्लिम धर्मगुरुओं व जनपद के मदरसों में कार्यरत धार्मिक शिक्षकों की भरपूर उपस्थित देखी गयी। अंत में सीडीओ ने सभी का आभार जताया।