फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chowki in-charge accused of beating people playing Holi

Azamgarh News: चौकी प्रभारी पर होली खेल रहे लोगों को मारने का आरोप

Sun, 16 Mar 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Chowki in-charge accused of beating people playing Holi
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बजार में होली के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं को फरिहा चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश रहा। सभी ने प्रदर्शन कर चौकी प्रभारी का विरोध जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे अपने घर पर शांतिपूर्वक होली खेल रहे थे, तभी चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह आए और गाली-गुप्ता देते हुए लाठियों से मारना शुरू कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि वे क्यों मार रहे हैं, तो उन्होंने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और गालियां देते रहे। इस घटना के बाद, थाना प्रभारी निजामाबाद हिरेंद्र प्रताप सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामले को उच्च अधिकारियों से बताने पर लोग शांत हो गए। घायलों मेंं आंसू मोदनवाल, अंचल मोदनवाल, सोनू मोदनवाल, पियूष कुमार, गोलू मोदनवाल, शिवम मोदनवाल, रिंकू विश्वकर्मा, सत्यम मोदनवाल, दीपक कुमार विश्वकर्मा, और सक्षम वर्मा शामिल हैं। सभी का उपचार निजी अस्पताल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed