फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chitransh brothers performed Havan Puja

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

Thu, 27 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chitransh brothers performed Havan Puja
आजमगढ़। श्री चित्रगुप्त वंशीय जनपद सभा के तत्वावधान में बृहस्पतिवार की सुबह भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का पूजनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर हीरापट्टी में किया गया। सर्वप्रथम जनपद के कोने-कोने से आए चित्रांश बंधुओं ने सपरिवार श्री चित्रगुप्त महाराज का दर्शन किया। इसके बाद हवन पूजन का कार्यक्रम विधिवत शास्त्रयुक्त मंत्रोच्चार द्वारा संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त चित्रांश बंधुओं के मंत्रोच्चार से समस्त मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। इसी वर्ष सभा के मंत्री राजेंद्र कुमार वर्मा रज्जन के असामयिक निधन के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित करते हुए पूजानोत्सव कार्यक्रम को सादगी पूर्वक मनाए जाने का निर्णय लिया गया था। इस वर्ष किसी अन्य कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। कार्यक्रम संयोजक विवेक श्रीवास्तव व पूजन समिति के अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। अंत में समस्त चित्रांश बंधुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अरुण प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, प्रह्लाद श्रीवास्तव, रविशंकर श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, कृष्ण स्वरूप श्रीवास्तव, राम नारायण लाल, डा. भक्तवत्सल, डा. पीएन श्रीवास्तव, मनोज अस्थाना, विवेक श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, प्रणीत श्रीवास्तव हनी, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, सभासद विशाल श्रीवास्तव, हेमंत अस्थान , हेमंत श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed