फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children with disabilities will get education, Samarth portal will make them educated

दिव्यांग बच्चों को मिलेगी शिक्षा, समर्थ पोर्टल बनाएगा शिक्षित

Sat, 19 Dec 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Children with disabilities will get education, Samarth portal will make them educated
आजमगढ़। दिव्यांग बच्चों के जीवन को सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार समर्थ पोर्टल का प्रयोग कर रही है। इसके माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ रहे दिव्यांग बच्चों और ड्रॉपआउट बच्चों की निगरानी की जाएगी। इन बच्चों को सरकार की तरफ से विशेष सुविधाएं उपलब्ध की जाएंगी। राज्य परियोजना निदेशक ने समर्थ पोर्टल पर अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की डाटा इन्ट्री के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में छह साल से लेकर 14 साल की उम्र तक के करीब सात हजार 531 बच्चे दिव्यांग हैं। इनमें से करीब छह हजार 700 बच्चे परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत हैं। इन बच्चों को चिह्नित कर उनका डाटा फीडिंग किया जा रहा है। इन दिव्यांग बच्चों को परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक शिक्षित करेंगे। उन्हें पढ़ाने के लिए कुछ विशेष तरीके भी प्रयोग किए जाएंगे। बच्चों को अध्यन से संबंधित उपकरण व यंत्र भी मुहैया कराए जाएंगे। इसके बाद उन्हें उनकी स्थिति के अनुसार शिक्षित किया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि समर्थ एप पर की गई दिव्यांग बच्चों की डाटा इन्ट्री में कई त्रुटियां पाई गई है। जिसमें सुधार कर 18 दिसंबर तक अपलोड करें।
विज्ञापन

समर्थ नाम से एक पोर्टल है। जिसमें दिव्यांग बच्चों को चिह्नित कर डाटा अपलोड किया जा रहा है। जिससे इन बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा सके। इसके साथ ही शासन द्वारा दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अम्बरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed