फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children will be educated in flood relief camps, sports will also be arranged

बाढ़ राहत शिविरों में बच्चों की होगी पढ़ाई, खेलकूद का भी इंतजाम

Sat, 11 Jul 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Children will be educated in flood relief camps, sports will also be arranged
आजमगढ़। बारिश में नदियां उफान पर हैं। जिले देवारा क्षेत्र में घाघरा नदी खतरे के निशान पर पहुंच चुकी है। ऐसे में प्रशासनिक अमला अब राहत शिविरों आदि की स्थापना की कवायद में जुट गया है। वहीं शासन ने राहत शिविरों की स्थापना को लेकर नया दिशा निर्देश जारी कर दिया है। इस बार के राहत शिविर में बच्चों की जहां पढ़ाई का इंतजाम होगा तो वहीं खेलकूद की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

बाढ़ राहत शिविरों की व्यवस्था इस बार सुधरी नजर आएंगी। प्रदेश स्तर से इसका खाका तैयार कर लिया गया है। बच्चों के पढ़ाई व खेलकूद का इंतजाम होगा तो वहीं बड़ों के लिए मनोरंजन कक्ष भी स्थापित होगा। इसमें टेलीविजन लगा रहेगा और समाचार पत्रों आदि की भी व्यवस्था होगी। मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने प्रदेश सरकार द्वारा जारी बाढ़ राहत शिविर स्थापित करने के शासनादेश को मंडलायुक्त व डीएम को उपलब्ध करा दिया है। नए शासनादेश के अनुसार बाढ़ राहत केंद्रों में इस बार बच्चों की पढ़ाई का पूरा इंतजाम होगा। इसके लिए शिक्षकों की बाढ़ राहत शिविरों में तैनाती होगी। इतना ही नहीं बच्चों के खेलकूद की भी व्यवस्था प्रशासन करेगा। हर रात शिविर में मनोरंजन कक्ष भी चिह्नित रहेंगे जहां टेलीविजन, रेडियो के साथ ही समाचार पत्रों की व्यवस्था रहेगी। इतना ही नहीं राहत शिविर में इस बार साफ-सुथरे बिस्तर, तकिया, चादर, चारपाई के साथ ही पंखे आदि का भी इंतजाम होगा। स्वच्छ व पोषणयुक्त ताजा भोजन भी दिन में दो बार उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed