फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children were studying on one side, villagers clashed on the other side

एक तरफ पढ़ रहे थे बच्चें, दूसरे तरफ भिड़ गये ग्रामीण

Thu, 07 Nov 2019 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Children were studying on one side, villagers clashed on the other side
लाटघाट। हरैया के प्राथमिक विद्यालय सरगहा सागर पर गुरुवार को कोटेदार के चयन को लेकर खुली बैठक हो रही थी। बच्चे जहां अपने कक्ष में पढ़ रहे थे तो वहीं खुली बैठक में हंगामा शुरू हो गया। बच्चे डर गए और डर के मारे प्रधानाध्यापक ने उन्हें घर भेज दिया। हालांकि बाद में कोटेदार का चयन भी स्थगित हो गया।
विज्ञापन

सरगहा सागर गांव के कोटेदार के चयन को लेकर गुरुवार को खुली बैठक प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुलाई गई थी। बैठक स्कूल के समय ही हो रही थी। बच्चे अपनी अपनी कक्षाओं में पढ़ रहे थे। कोटेदार के चयन को लेकर हुए प्रस्ताव के दौरान ही गांव के लोग आपस में भिड़ गये। विद्यालय परिसर में हंगामा होने लगा। हंगामा देख पढ़ रहे छोटे बच्चे सहम गये। स्थिति मारपीट तक पहुंच गई थी। माहौल खराब होता देख प्रधानाध्यापक असद हसन ने डेढ़ बजे ही छुट्टी कर दी। बच्चों को किसी तरह उनके घरों को भेजा। इस बीच प्रधान प्रतिनिधि के फोन पर यूपी 100 भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर हंगामा शांत हुआ और कोरम के अभाव में कोटेदार का चयन स्थगित कर दिया गया। खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि हमें खुली बैठक आयोजित किये जाने की सूचना नहीं थी। प्रधानाध्यापक से जानकारी लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed