फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children of PAC jawans were rewarded

पीएसी जवानों के बच्चे किए गए पुरस्कृत

Sun, 14 Aug 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Children of PAC jawans were rewarded
आजमगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे अमृत सप्ताह के क्रम में शनिवार को 20 वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक पूनम की उपस्थिति में पीएसी परिसर में पुलिस परिवार के 75 मेधावी बच्चों को उल्लेखनीय कार्य के लिए बैडमिंटन कामिक्स आदि देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी बच्चों को को तिरंगा झंडा भी प्रदान किया गया। वीर रस सांध्य कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक वीर रस संध्या का आयोजन कर पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित गायन, वादन नृत्य की प्रस्तुति की गई। आयोजन को सफल बनाने में सहायक सेनानायक फूलचंद कनौजिया, शिविर पाल, राजेश कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक रणधीर गिरी, शैलेंद्र कुमार पांडेय का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन

इसी क्रम में श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा बृहद तिरंगा रैली निकाली गई। प्राचार्य डॉ. निशा कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुन: विद्यालय में आकर समाप्त हो गई। भारद जिलाध्यक्ष छाया अग्रवाल, लता अग्रवाल, शशिभूषण अ्ग्रवाल आदि ने रैली का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. उषा कुमारी, डॉ. पूनम श्रीवास्तव, डॉ. मधुरिमा अस्थाना सहित विद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे। उधर काशीनाथ हीरो द्वारा तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भोला नाथ जालान, अनीता जालान, अभय नाथ जालान, निशांत जालान व माधव जालान मौजूद रहे।
विज्ञापन

राधाकृष्ण की मनमोहक झांकी ने मन मोहा
आजमगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को नगर के प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा तिरंगा जागरूकत यात्रा निकाली गई। जागरूकता यात्रा का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी व डॉ. भक्तवत्सल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर बच्चों ने भारत की वीरांगना, देश के अमर सपूतों व राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी की प्रस्तुति किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई झांकी आकर्षक का केंद्र रही। यात्रा के दौरान नगर के सभी चौराहों पर देशभकित गीतों पर डांस प्रस्तुत किए जा रहे थे। यात्रा स्कूल से निकल कर कलेक्ट्रेट, नगर पालिका होते हुए पुन: विद्यालय में आकर समाप्त हो गई। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे पुलिस का योगदान सराहनीय रहा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगाडर्स के जवानों ने निकाला तिरंगा मार्च
आजमगढ़। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत होमगाडर्स विभाग द्वारा तिरंगा मार्च निकाला गया। तिरंगा मार्च का मुख्य अतिथि एसएलसी यशवंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने शुभारंभ किया जो मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र से शुरू होकर सिधारी से हाइडिल चौराहा होते हुए मंडलीय विकास भवन में आकर समाप्त हो गई। इस दौरान एक सभा का भी आयोजन किया गया। तिरंगा मार्च में जिला कमांडेंट मनोज सिंह बघेल, कृष्णानंद राय, अनिल कुमार यादव सहित होमगाडर्स के जवान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed