फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children of council schools will study with blue tooth speaker

ब्लूटूथ स्पीकर से पढ़ाई करेंगे परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी

Sat, 12 Feb 2022 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Children of council schools will study with blue tooth speaker
परिषदीय स्कूलों के बच्चे अब ब्लू टूथ स्पीकर के जरिये पढ़ाई करेंगे। इसके लिए विद्यालय प्रबंधक समिति (एसएमसी) के माध्यम से ब्लूटूथ की खरीदारी होगी। इससे बच्चों को अंग्रेजी, गणित और अन्य विषयों की बेहतर तरीके से शिक्षा दी जाएगी। शिक्षक मोबाइल या लैपटॉप से छात्रों को शिक्षित करेंगे।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण परिषदीय स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई पिछले दो वर्षों से प्रभावित है। सितंबर में स्कूल खुलने के बाद दोबारा कोरोना के केस बढ़ने पर ऑफलाइन कक्षाएं बंद करा दी गईं। वहीं, अधिकतर बच्चों के परिजनों के पास स्मार्ट फोन और लैपटॉप न होने के कारण पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। परिषदीय स्कूलों की शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए शासन की ओर से छात्रों को ब्लूटूथ स्पीकर से शिक्षा देने की तैयारी कर रहा है। जिले के 2705 परिषदीय स्कूलों में सवा चार लाख विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं। विभाग से बीएसए स्तर पर पत्र भेजा जा चुका है। अप्रैल में बेसिक विभाग का नया सत्र शुरू होने से पहले मार्च तक सभी स्कूलों में ब्लूटूथ स्पीकर की खरीदारी कर लेने के लिए कहा गया है ताकि नये सत्र में इसका उपयोग किया जा सके। इनकी खरीदारी के लिए विभाग से एक निश्चित धनराशि जारी की जाएगी। सभी स्कूलों में अभी दीक्षा एप से ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। खरीदे गए ब्लूटूथ स्पीकरों की गुणवत्ता जांच गठित कमेटी करेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में प्रत्येक सप्ताह क्विज कांटेस्ट कराई जाती है। बच्चों को ब्लूटूथ स्पीकर से पढ़ाने का निर्देश मिला है। बेसिक शिक्षा विभाग से धनराशि जारी होने पर पढ़ाई के लिए ब्लूटूथ स्पीकर खरीदे जाएंगे। नए सत्र से डिजिटल पढ़ाई सुनिश्चित की गई है।-अतुल कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed