फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children of council schools will get ration for MDM

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा एमडीएम का राशन

Tue, 05 May 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Children of council schools will get ration for MDM
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग अब अपने विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को एमडीएम का राशन व कन्वर्जन कास्ट की धनराशि देने की योजना बना रहा है। लॉक डाउन के चलते बच्चों को एमडीएम नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते बेसिक शिक्षा विभाग ने यह प्रस्ताव तैयार किया है और केंद्र को अनुमति के लिए भेजा गया है। यदि केंद्र सरकार इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे देती है तो बच्चों में एमडीएम के राशन के साथ ही कर्न्वजन कास्ट के धनराशि का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 2267 प्राथमिक व 983 जूनियर विद्यालय है। जिसमें लगभग सवा तीन लाख बच्चे अध्ययन करते है। लॉक डाउन के चलते विद्यालय बंद है। स्कूलों के बंद होने से जहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई तो वहीं उन्होंने एमडीएम भी नहीं मिल पा रहा है। इसे देेखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने एमडीएम का राशन व कन्वर्जन कास्ट की धनराशि उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। विभाग ने इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव प्रेषित कर दिया है। अनुमति मिलते ही बच्चों को राशन व कन्वर्जन कास्ट की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को चार किलो राशन व 223.65 रुपये तथा कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को सात किलो राशन व 325.25 रुपया दिया जायेगा।
विज्ञापन

--
विभाग ने ऐसा प्रस्ताव बना कर केंद्र सरकार को भेजा है। यदि केंद्र सरकार से सहमति मिल जाती है तो बच्चों का डाटा एकत्र करा कर उनमें राशन व कन्वर्जन कास्ट के धनराशि का वितरण किया जाएगा। फिलहाल जिले स्तर पर अभी कोई कवायद नहीं शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमरनाथ राय, प्रभारी बीएसए/प्राचार्य डायट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed