फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children of council schools are waiting for DBT money to arrive

Azamgarh News: परिषदीय स्कूल के बच्चों को डीबीटी की रकम आने का इंतजार

Tue, 20 May 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Children of council schools are waiting for DBT money to arrive
आजमगढ़। प्राइमरी स्कूल में सत्र शुरू हुए 47 दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक यूनीफार्म के पैसे अभिभावकों के खाते नहीं पहुंचे हैं। कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों की यूनीफार्म, स्वेटर, जूते, मोजे व स्टेशनरी के प्रति छात्र 1200 रुपये अभिभावकों के खाते में आने हैं।
विज्ञापन

जिले में 2706 परिषदीय विद्यालयों में करीब दो लाख 73 हजार 957 बच्चों का नामांकन है। नए सत्र के संचालन के बाद से लाखों बच्चों और उनके अभिभावकों को डीबीटी की धनराशि का इंतजार था, ताकि वे इस धनराशि से बच्चों के लिए ड्रेस, जूता-मोजा आदि सामग्री खरीद सकें। यदि पिछले सत्र की बात करें तो करीब तीन लाख 60 हजार बच्चों का पंजीकरण था। इनमे से करीब 20 हजार बच्चों का आधार नहीं बने थे। इसके कारण बच्चों के अभिभावकों के खाते में अभी तक डीबीटी का पैसा नहीं मिला है। वहीं, इस बार कुल दो लाख 73 हजार 957 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें दो लाख 35 हजार 208 बच्चों का आधार सत्यापन किया गया है। दो हजार 130 बच्चों का सत्यापन नहीं हो सका है। जबकि 32 हजार 347 बच्चों का आधार ही नहीं बना है। वहीं, दो लाख 64 हजार 750 अभिभावकों का आधार सत्यापन हो चुका है। जबकि 851 अभिभावकों का आधार सत्यापन नहीं हो सका। ऐसे में इस योजना के लाभ के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि जिन बच्चों का आधार नहीं बना है, उन बच्चों का आधार बनाने के लिए कैंप लगाने के लिए कहा गया है। इससे बच्चों का आधार बन सकेगा और उन्हें विभाग की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed