फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children die as soon as the doctor injects, uproar

डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाते ही बच्चो की हुई मौत, हंगामा

Sun, 16 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Children die as soon as the doctor injects, uproar
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चंद्रभानपुर छावनी स्थित एक क्लीनिक में बच्चे की इंजेक्शन लगाया गया। उसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने खूब हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया और परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया। थाने में पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर नेवादा गांव निवासी ओमकार के पुत्र किशन (8) को खुजली की शिकायत थी। ओमकार उसे रविवार दोपहर चंद्रभानपुर छावनी स्थित एक डॉक्टर के पास लेकर पहुंचा। डॉक्टर ने बच्चे को एक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत गंभीर होने लगी। जब तक परिजन कुछ समझाते और उसे कहीं और ले जाते तब तक बच्चे ने क्लीनिक में ही दम तोड़ दिया। जानकार होते ही काफी संख्या में गांव के लोग व परिजन मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। बच्चे की मौत पर हंगामे की जानकारी होते ही देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। इसके साथ ही डॉक्टर की क्लीनिक पर भारी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी गई। घटना के बाबत मृत बालक के पिता ने थाने पर डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दिया। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक तीन भाई व तीन बहन में सबसे छोटा था। देवगांव कोतवाली के प्रभार निरीक्षक शशिमौली पांडेय ने बताया कि बालक की मौत के बाद क्लीनिक पर हंगामा हुआ था लेकिन परिजनों ने तहरीर नहीं दी और दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed