फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   child theft in azamgarh Villagers caught young man running away with a girl playing

Azamgarh: घर के बाहर खेल रही बच्ची को लेकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, मारपीट कर किया अधमरा

Sat, 22 Apr 2023 05:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 Apr 2023 05:49 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के युसूफपुर खानपुर गांव में ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के आरोपी को मारपीट कर अधमरा कर दिया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
child theft in azamgarh Villagers caught  young man running away with a girl playing
बच्चा चोरी के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के युसूफपुर खानपुर गांव स्थित ननिहाल में घर के बाहर खेल रही चार वर्षीया बच्ची को एक युवक उठा कर भागने लगा। बच्ची की मां ने छत से देखा तो शोर मचाया। ग्रामीणों ने बच्ची को लेकर भाग रहे युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाने के बाद ग्रामीणों ने युवक की जम कर पिटाई की। फिर बच्चा चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


सरायमीर थाना क्षेत्र के बीनापारा गांव निवासी शाह आलम की पत्नी अपने चार वर्षीया बच्ची फातिमा को लेकर ईद मनाने के लिए अपने मायके फूलपुर कोतवाली के युसूफपुर खानपुर गांव गई थी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे फातिमा ननिहाल में घर के सामने चबूतरे पर खेल रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान उस रास्ते से गुजर रहा युवक बच्ची को उठाया और उसका मुंह दबाकर भागने लगा। संयोग था कि मकान की छत पर फातिमा की मां मौजूद थी। उसने पूरा घटनाक्रम देख लिया। फातिमा के मां ने शोर मचाया तो परिवार व गांव के लोग बच्ची की चोरी कर भाग रहे युवक का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पुलिस के निशाने पर पूर्वांचल के तीन पूर्व विधायक सहित नौ माफिया, जानिए सभी के बारे में

Trending Videos

मौके से लगभग 500 मीटर दूरी पर स्थित एक ईंट भट्ठे के पास लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और उसके कब्जे से बच्ची को छीनने के बाद उसकी जम कर पिटाई शुरू कर दिया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए युवक को अपनी कस्टडी में ले लिया। तलाशी के दौरान उस व्यक्ति के कब्जे से मिले बैग में दो बोतलों में रखे ज्वलनशील तरल पदार्थ, कोयला, मोरपंख, चाकू तथा अन्य सामान बरामद हुए है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed