फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Child dies after drowning in water filled pit, two serious

Azamgarh News: पानी भरे गड्ढे में डूब कर बच्चेे की मौत, दो गंभीर

Thu, 06 Jul 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Child dies after drowning in water filled pit, two serious
बिलरियागंज कस्बा के एकरामनगर वार्ड चकरोड पाटने के लिए खोदी गई मिट्टी से हुए गड्ढे में बरसात का पानी भरा हुआ था। जिसमें खेलते समय तीन बच्चे डूब गए। एक की मौत हो गई तो अन्य को गंभीर हालत में जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। वार्ड निवासी मोहम्मद उमर 08, अब्दुल्लाह 07 व मो. हमजा 08 मंगलवार की शाम पास स्थित खेत में भरे बरसात के पानी में खेल रहे थे। बगल में ही एक गड्ढा था, जिसमें पानी भरा हुआ था। तीनों बच्चे खेलते-खेलते उक्त गड्ढे के पास पहुंच गए और डूब गए। जानकारी होते ही परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तीनों को बाहर निकाला। तब तक मो. अब्दुल्ला की मौत हो चुकी थी। मो. उमर व मो. हमजा को गंभीर हालत में जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृत बच्चे का अंतिम संस्कार भी कर दिया। घटना के बाबत बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व चकरोड निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई की गई थी। मिट्ट खोद लिए जाने से बड़ा गड्ढा हो गया था। जिसमें बरसात का पानी भरा था और इसी पानी भरे गड्ढे में डूब जाने से एक बच्चे की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य गंभीर हालत में भर्ती है। उधर, बिलरियागंज थाना पुलिस ने ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed