फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chikanhawan market residents demonstrated for non-construction of bridge

पुल का निर्माण न होने पर चिकनहवां बाजार वासियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 20 Jun 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Chikanhawan market residents demonstrated for non-construction of bridge
महराजगंज के चिकनहवां बाजार में पुलिया निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
महराजगंज। अर्धनिर्मित पुल के निर्माण न होने से आक्रोशित चिकनहवां बाजार ग्रामवासियों ने रविवार को देवारा विकास सेवा समिति के नेतृत्व में चिकनहवां में प्रदर्शन किया। बाजारवासियों ने इस दौरान विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

देवारा विकास सेवा समिति के अध्यक्ष रामकेदार यादव ने बताया कि इस पुल के निर्माण को लेकर पिछले लोकसभा चुनाव में ग्राम पंचायत महाजी देवारा जदीद के मतदाताओं ने शत प्रतिशत वोट बहिष्कार किया था। पिछले वर्ष स्थानीय निवासियों ने लकड़ी का पुल तैयार करके अपने आने-जाने का रास्ता बनाया था। जिसे प्रशासन ने यह कहकर बंद करवा दिया था कि यह मानक के अनुरूप नहीं है। शासन और प्रशासन ने बार-बार जनता को आश्वासन देते हुए यही कहा कि अब की बाढ़ खत्म हो जाएगी तो हम पुल का निर्माण करवा देंगे। लेकिन आज तक किसी ने भी इसकी सुधि नहीं ली। भारी संख्या में ग्राम वासियों ने पुल पर खड़े होकर के विरोध प्रदर्शन किया तथा कहा कि हमारे गांव में कोई भी राजनीतिक दल का प्रत्याशी वोट मांगने आएगा तो उसको हम लोग गांव में नहीं घुसने देंगे। लोगों ने सरकार से मांग किया कि जितना जल्दी हो सके इस अर्ध निर्मित पुल को पूरा करने का काम किया जाए। अन्यथा विधानसभा चुनाव में हम वोट का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर महाजी देवारा जदीद के ग्राम प्रधान प्रकाश निषाद, मोहित मौर्य, वीरेंद्र यादव, इंद्रेश यादव, सैलानी निषाद, संतोष निषाद, ऊषा देवी, अंजू देवी, सीता देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed