फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chief Minister inaugurated 329 community toilets

सीएम ने किया 329 सामुदाययिक शौचालयों का लोकार्पण

Mon, 19 Oct 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurated 329 community toilets
जहानागंज ब्लाक सभागार में सामुदायिक शौचालय का आन लाईन उद्घाटन करते हुए विधान परिषद् सदस्य यशवंत - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पंचायती राज विभाग द्वारा मनरेगा कंवर्जेंस के तहत निर्मित सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा निर्मित होने वाले सामुदायिक शौचालयों और पंचायत भवनों का शिलान्यास भी किया गया। जनपद में 788 पंचायत भवनों का शिलान्यास, 329 सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण एवं 1497 सामुदायिक शौचालयों का शिलान्यास किया गया। उक्त अवसर पर एनआईसी परिसर में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, प्रभारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला व विधायक फूलपुर-पवई अरूणकांत यादव द्वारा संयुक्त रूप से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सामुदायिक शौचालय की चाभी प्रदान की गयी।
विज्ञापन

इसमें प्रत्येक सामुदायिक शौचालय में एक व्यक्ति को 6000 रुपये मानदेय मिलेगा, जो उसका रख रखाव करेगा। इस मौके पर डीडी पंचायत, डीपीआरओ लालजी दुबे, एडीपीआरओ श्रीकांत दर्वे आदि उपस्थित थे। जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड सभागार में लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। बीडिओ ऋषिपाल सिंह ने बताया कि हमारे यहां कुल 71सामुदायिक शौचालय बन रहा है, इसमें चार का लोकार्पण किया गया है और 67 सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास किया गया है। इसके साथ 17 पंचायत भवन का भी शिलान्यास किया गया है। इस मौके पर विधान परिषद् सदस्य यशवंत सिंह के प्रतिनिधि उदयशंकर चौरसिया, रणधीर सिंह प्रधान आदि उपस्थित थे। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह मोनू ने 72 सामुदायिक शौचालय में से 12 का लोकार्पण, 60 का शिलान्यास एवं 34 पंचायत भवनों का शिलान्यास किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत संजय कुमार श्रीवास्तव, विनोद सरोज, बृजेश यादव, अमित यादव आदि उपस्थित थे।तहबरपुर प्रतिनिधि के अनुसार खरचलपुर गांव मे सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन गोरखपुर प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार राय, लालगंज जिलाध्यक्ष त्रषिकांत राय ने फीता काट कर किया। सार्वजनिक शौचालय को गुब्बारे से सजाया गया था। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अभय कुमार राय, तहबरपुर मंडल अध्यक्ष कुमार राय, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दुर्गा चौबे आदि उपस्थित थे। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी के नेतृत्व में पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय के शिलापट्ट का लोकार्पण किया गया।अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख डा. कैलाश यादव व संचालन एडीओ पंचायत सुभाष पांडेय ने किया। इस दौरान 28 सामुदायिक शौचालय व एक पंचायत भवन के शिलापट्ट का फीता काटते हुए लोकार्पण किया। फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक के छह ग्राम सभाओं में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन का लोकार्पण सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी और पंचायत राज्यमंत्री ने संयुक्त रूप से ऑनलाइन किया। एडीओ पंचायत सुरेश कुमार ने बताया कि सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन के निर्माण से आम जनता की काफी सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर एडीओ गौरव यादव, लेखाकार अरबिंद अस्थाना, विनोद, यादव ज्ञान सिंह, राजेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed