फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chief Minister Abhyudaya Yojana: Now prepare for IAS and IPS in Azamgarh

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनाः अब आजमगढ़ में ही कीजिए आईएएस और आईपीएस की तैयारी

Tue, 09 Feb 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Abhyudaya Yojana: Now prepare for IAS and IPS in Azamgarh
आजमगढ़। मेडिकल या इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा और प्रशासनिक सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अब दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी होगी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत अब जिले में ही इनकी कोचिंग हो पाएगी। डीएवी पीजी कालेज, डीएवी इंटर कालेज, जीजीआईसी व शिब्ली नेशनल इंटर कालेज में निशुल्क कोचिंग बसंत पंचमी से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

युवाओं को कोचिंग के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता था। अब मंडल मुख्यालयों पर अभ्युदय कोचिंग में ही इनकी मुफ्त तैयारी की जा सकती है। जिलाधिकारी राजेश कुमार व सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने अभ्युदय कोचिंग संचालन के लिए शिब्ली नेशनल इंटर कालेज, डीएवी पीजी कालेज व इंटर कालेज एवं जीजीआईसी का निरीक्षण किया। सभी कालेजों दो-दो हॉल का चयन इसके लिए किया गया है। इन कॉलेजों ने कोचिंग खोलने के लिए सहमति पत्र दे दिया है। बसंत पंचमी 16 फरवरी से यूपीएससी, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस आदि की पढ़ाई शुरू की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ वीके शर्मा ने बताया कि विद्यालयों की सहमति मिल गई है।
विज्ञापन

मेधावियों का होगा चयन, विशेषज्ञों को देंगे प्रशिक्षण
आजमगढ़। अभ्यर्थियों की आवश्यकता अनुसार एक पात्रता परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में पास होने पर युवाओं का चयन होगा। अभ्यर्थियों का चयन मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा। छात्रों को मार्गदर्शन के लिए कक्षाओं में विषय विशेषज्ञों की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस के लिए मंडल स्तर पर स्थित विश्वविद्यालयों, विभिन्न विषयों के संस्थानों, महाविद्यालयों से वस्तु विषय विशेषज्ञों का पैनल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलस्तर पर गठित होगी समिति
आजमगढ़। उप निदेशक समाज कल्याण अधिकारी सुरेश चंद पाल ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों की सहायता के लिए मंडल स्तर पर वर्चुअल एवं साक्षात कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए संबंधित मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति गठित होगी जो राज्य सरकार के अधिकारियों एवं अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों तथा एक पूर्ण कालिक शिक्षक, समन्वयक की सहायता से कक्षाओं का रोस्टर तैयार करेगी। समिति में मंडलायुक्त अध्यक्ष होंगे। वहीं जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, संयुक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था, कोर्स कोआर्डिनेटर, मंडलायुक्त द्वारा नामित सरकारी एवं गैर सरकारी व्यक्ति को सदस्य बनाया जाएगा। वहीं उप निदेशक समाज कल्याण को समन्वयक सदस्य व मंडलायुक्त द्वारा नामित नोडल अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed