फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chemical-laden beverages are harmful for health: Dr. SK Vimal

केमिकल युक्त पेय पदार्थ सेहत के लिए हानिकारक : डॉ. एसके विमल

Sun, 18 May 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chemical-laden beverages are harmful for health: Dr. SK Vimal
गर्मी बढ़ते ही बाजारों में रंग-बिरंगे शर्बत, फालूदा, बर्फ के गोले, चुस्की, सोडा और बादाम शेक की दुकानें सजी गई हैं। ये ठंडे पेय पदार्थ सेहत के लिए घातक हैं।
विज्ञापन

सैकरीन, दूषित पानी और केमिकल युक्त सामग्री के इस्तेमाल से इन पेय पदार्थों का सेवन करने वाले उल्टी-दस्त, डायरिया से पस्त हो जा रहे हैं।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि चीनी की जगह सैकरीन का उपयोग किया जाता है, जो सस्ता होने के कारण मुनाफा बढ़ाता है। कई दुकानदार शेक और शर्बत में अरारोट, सोया मिल्क, केमिकल युक्त पाउडर और कृत्रिम रंग मिलाते हैं।
विज्ञापन

पानी सीधे नल या हैंडपंप से लिया जाता है, जो अशुद्ध होने से संक्रमण का कारण बनता है। बर्फ की गुणवत्ता और रंगीन चाशनी में मिलाए जाने वाले केमिकल की जांच नहीं होती। नगर के मुख्य चौक, सिविल लाइन, कलेक्ट्रेट, पहाड़पुर, ब्रह्मस्थान के पास दुकानें सज गई हैं। खाद्य औषधि प्रशासन अनजान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके विमल ने बताया कि केमिकलयुक्त पेय पदार्थों के सेवन से बच्चों में बीमारियां बढ़ रही हैं। ओपीडी में रोजाना 40 से 45 बच्चे उल्टी-दस्त और डायरिया की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दूषित पानी और केमिकल युक्त पदार्थों से गला खराब होने, एलर्जी और संक्रामक रोगों का खतरा रहता है।
बताया कि शर्बत और पेय पदार्थों को आकर्षक बनाने के लिए रोडामिन बी (लाल), मेटानिल यलो (पीला), ऑरेंट टू (नारंगी) और मैकलाईन ग्रीन (हरा) जैसे हानिकारक रंगों का उपयोग होता है। सैकरीन का लंबे समय तक सेवन भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed