{"_id":"699b63b9745267ed4806a1b2","slug":"cheating-of-lakhs-in-the-name-of-providing-laborers-to-brick-kilns-three-arrested-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-145921-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ईंट भट्ठों पर मजदूर दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ईंट भट्ठों पर मजदूर दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
मुबारकपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए ठगी के आरोपी। श्रोत-पुलिस
- फोटो : आंख अस्पताल में यही होंगी निशुल्क जांचे।
आजमगढ़। थाना मुबारकपुर पुलिस ने ईंट भट्ठा संचालकों से मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर 6.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो पुरुष आरोपियों व एक महिला आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कूटरचित आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक (इंडियन बैंक/इलाहाबाद बैंक), एक मोबाइल फोन और 2900 रुपये नगद बरामद किया है।थाना प्रभारी शशिमौलि पांडेय ने बताया कि 19 फरवरी को वादी हरिश्चंद्र यादव, संचालक प्रमोद ईंट भट्ठा, ग्राम गुजरपार थाना मुबारकपुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि शाहिद हुसैन व उसके परिवारजनों ने लेबर उपलब्ध कराने के नाम पर 4,00,000 रुपये बैंक खातों में और 5,000 रुपये नगद लिए, लेकिन मजदूर उपलब्ध नहीं कराया। रुपये लौटान के लिए कहा गया तो गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में थाना मुबारकपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसी क्रम में 22 फरवरी को एक अन्य भट्ठा संचालक ने शिकायत दी कि अभियुक्तों ने फर्जी नाम-पते से शपथ पत्र देकर लगभग 2,80,000 रुपये बैंक खाते व फोनपे के माध्यम से प्राप्त किए और बाद में श्रम विभाग में शिकायत कर मजदूर को वापस भिजवा दिया। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रविवार को उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने मुखबिर की सूचना पर भटौरा अंडरपास के पास से दो पुरुष व एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी-गिरफ्तार आरोपियों में शाहजहां पत्नी शाहिद हुसैन, निवासी ग्राम हरचुईया, थाना जहानाबाद, जनपद पीलीभीत, फैजान निवासी ग्राम हरचुईया, थाना जहानाबाद, जनपद पीलीभीत और एहसान निवासी ग्राम हरचुईया, थाना जहानाबाद, जनपद पीलीभीत शामिल हैं।
ऐसे करते हैं ठगी-पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी आधार कार्ड बनवाकर ईंट भट्ठा मालिकों से लेबर सप्लाई के नाम पर अग्रिम धनराशि लेते थे। बाद में श्रम विभाग में शिकायत कर लेबर को छुड़वा देते और रकम लेकर भाग जाते थे। पुलिस के अनुसार यही उनका पेशा बन गया था।