फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chaudhary Charan Singh gave ownership rights to farmers in the land records: Dhirendra

चौधरी चरण सिंह ने किसानों को खतौनी में दिया मालिकाना हक : धीरेंद्र

Sat, 30 May 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh gave ownership rights to farmers in the land records: Dhirendra
पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि करते रालोद कार्यकर्ता।
आजमगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि शुक्रवार को परानापुर स्थित राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज पूरा देश किसान दिवस के रूप में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मना रहा है। किसानों के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया। उन्होंने किसानों को खतौनी में मालिकाना हक दिया, बंटवारी प्रथा तोड़ी। आज सबके बेटे लेखपाल बन रहे हैं।
विज्ञापन

वे किसानों के हित के लिए आखिरी पल तक लड़ते रहे। उनका और उनके परिवार का दो पीढ़ी का इतिहास है। चौधरी अजीत सिंह अपनी जिंदगी की आखिरी सांस तक किसान आंदोलन में गए और उनको कोरोना हुआ और वहीं उनका निधन हुआ। कहा कि आज जयंत चौधरी भी किसान हित के लिए ही लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौजवान और किसान उनके एजेंडे में है। कहा कि किसान हमारा मूलधन है। उन्होंने कहा कि हमने भाजपा से जो समझौता किया है, सिर्फ इसलिए कि किसान हित में काम होना चाहिए। जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह ने कहा कि किसानों के लिए चौधरी चरण सिंह पूरी जिंदगी संघर्ष करते रहे।

छोटे-छोटे उद्योगों को लगाकर किसानों का विकास किए। उन्होंने कहा था कि जब भी किसान खुशहाल रहेगा पूरा देश खुशहाल रहेगा। इस अवसर पर डॉ. सुरेश यादव, सतीश सिंह, विश्व दीपक सिंह, अमित पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed