फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Charged of running a sugar mill without the permission of the board

बोर्ड की अनुमति के बगैर चीनी मिल चलाने का आरोप

Thu, 05 Nov 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Charged of running a sugar mill without the permission of the board
सठियांव। दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव के प्रारंभिक ट्रायल में (परता) रिकवरी लक्ष्य मानक से कोसों दूर है। ऐसी परिस्थितियों में चीनी मिल का शुभारंभ कराना घाटे का सौदा होगा। मिल के उप सभापति पराग यादव ने इसे शासन के निर्देश का हवाला दिया तो वहीं पूर्व उप सभापति ने बोर्ड की बगैर अनुमति के ही मिल चलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दि किसान सहकारी चीनी मिल के चौथे पेराई सत्र का शुभारंभ 19 नवंबर से होना है। प्रबंध तंत्र के अनुसार जनपद में बारिश अधिक होने से अधिकांश गन्ने की फसल पानी में डूब गई। जिसके चलते देवरा जदीद, अराजी अमानी, करखियां, शिवपुर की गन्ना रिकवरी दर ट्रायल में 5.9 से 6 प्रतिशत तक आ रही है। जबकि ऊंचे देवारा में 6.5 और मिल गेट परिक्षेत्र की रिकवरी साढ़े सात प्रतिशत है। बता दें कि मिल ने रिकवरी का लक्ष्य साढ़े नौ प्रतिशत निर्धारित कर रखा है, जो वर्तमान परिस्थितियों में हासिल करना मुश्किल है। डायरेक्टर (किसान प्रतिनिधि) राम अवध यादव के अनुसार फैक्ट्री को दिसंबर महीने में चलना चाहिए। उप सभापति पराग यादव ने शासन का हवाला देते हुए कहा कि अधिकारी-कर्मचारी नहीं सुनते। पूर्व उप सभापति व डायरेक्टर आनंद कुमार उपाध्याय का आरोप है कि बोर्ड की अनुमति के बगैर ही मिल चलने जा रही हैं। प्रबंधन तंत्र वीडियो कांफ्रेंसिंग में सारे तथ्यों को बताने की बात कह रहा है। हालांकि मिल चलने के लिए एकदम तैयार है। शुक्रवार को ब्वायलर में विधि विधान से अग्नि प्रवाहित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed