फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Character certificate made for contracting cancelled

Azamgarh News: ठेकेदारी के लिए बना चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त

Fri, 11 Oct 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Character certificate made for contracting cancelled
आजमगढ़। जिला मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह चहल ने बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली गांव निवासिनी रिंकी सिंह ने शिकायती पत्र दिया कि अजय पाल सिंह के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज होने के बावजूद उन्हें ठेकेदारी के लिए चरित्र प्रमाण-पत्र जारी किया गया था। इसकी जांच एसपी आजमगढ़ से कराई गई।
विज्ञापन

जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि अजय पाल सिंह के खिलाफ गोंडा और लखनऊ के विभिन्न थानों में कई आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। जांच के आधार पर, अजय पाल सिंह को जारी किया गया चरित्र प्रमाण-पत्र निरस्त करने की सिफारिश की गई है। उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, किसी भी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को ठेका नहीं दिया जाएगा। इस निर्णय के तहत, अजय पाल सिंह का चरित्र प्रमाण-पत्र निरस्त किया गया है, और भविष्य में इसका कोई भी उपयोग अवैध माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed